फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura mother raised demand for ban on female coach managers

Mathura News: मथुरा से उठी महिला कोच मैनेजर पर प्रतिबंध लगाने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Mathura mother raised demand for ban on female coach managers
मथुरा। जिला हॉकी संघ के पदाधिकारी महिला हॉकी खिलाड़ी के समर्थन में आ गए हैं। उन्होंने जिले की महिला हॉकी खिलाड़ी से अभद्रता करने वाली महिला कोच मैनेजर को प्रतिबंध लगाने की मांग की है। वहीं क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने स्पष्टीकरण मिलने के बाद प्रकरण की जांच करवाने की बात कही है।
विज्ञापन

जिले की महिला हॉकी खिलाड़ी की शिकायत सामने आने के बाद जिला हॉकी संघ के पदाधिकारियों में नाराजगी है। सभी ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। घटना से आक्रोशित कृष्णवीर चौधरी अध्यक्ष जिला हॉकी संघ कृष्णवीर चौधरी व जिला हॉकी संघ के सचिव शैलेश मिश्रा ने आरोपी महिला कोच, मैनेजर पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी को पत्र भेजने की बात कही है। वहीं क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि महिला कोच मैनेजर टीम के साथ अयोध्या गई हुई है। अभी तक उनका स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं हुआ है। स्पष्टीकरण मिलने के बाद कमेटी बनाकर प्रकरण की जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन


ये हैं महिला हॉकी खिलाड़ी के आरोप

महिला हॉकी खिलाड़ी ने जिला क्रीड़ा अधिकारी राकेश कुमार यादव को दिए गए शिकायत पत्र में महिला कोच मैनेजर पर डांस कराने और कपड़े उतरवाकर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। शासन स्तर से भी मामले की जांच करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed