फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Moon sighted, Eid today

मथुरा: नजर आया चांद, ईद आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 07:30 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Moon sighted, Eid today
ईद का त्योहार मनाने के लिए सेवई एवं फैनी खरीदती महिलाएं। - फोटो : VRINDAVAN
मथुरा। ईद का चांद सोमवार को दिखाई दे गया। मंगलवार को ईद मनाई जाएगी। इसका एलान भी इसी के साथ कर दिया गया।
विज्ञापन

इससे पहले ही चांद नजर आने पर बाजारों में रौनक आ गई। मुस्लिम क्षेत्रों से जुडे़ बाजारों में लोगों ने ईद से एक दिन पहले जमकर खरीदारी की है। खासकर घीया मंडी और खारीकुआं मुस्लिम क्षेत्र से जुडे़ बाजार में भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं ने साजसज्जा का सामान खरीदा तो पुरुषों ने इत्र और नए कपडे़ लिए। इससे बाजार की रौनक देखते ही बन रही थी।
ईद के लिए सोमवार को चांद देखने के बाद मंगलवार को ईद मनाई जाएगी। इसे देखते हुए मुस्लिम समाज के लोग तैयारियों में जुट गए। इससे पहले ही बाजारों में भीड़भाड़ देखने को मिली। महिलाओं की मौजूदगी बाजारों में सबसे अधिक रही। खानपान के सामान के साथ महिलाओं ने सजने संवरने का सामान खरीदा। पुरुष और बच्चे भी खरीदारी को बाजार पहुंचे। किसी ने इत्र खरीदा तो किसी ने नए कपडे़। खुशबू से जुड़ी वस्तुएं बड़ी संख्या में खरीदी गईं। इससे बाजार में देर रात तक भीड़ भाड़ रही।
विज्ञापन

ईदगाह में होगी ईद की नमाज
ईद की नमाज मुख्य रूप से शाही ईदगाह में होगी। प्रात:काल होने वाली नमाज के लिए यहां मस्जिद प्रबंधन ने ईद की नमाज के लिए खास प्रबंध किए हैं। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों की मस्जिदों में भी नमाज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम व्यवस्थाओं में जुटा
ईद की नमाज को देखते हुए नगर निगम प्रशासन व्यवस्थाओं में जुट गया है। मस्जिद से जुडे़ इलाकों में खास साफ-सफाई के प्रबंध किए जा रहे हैं। सड़कों पर चूना डलवाया जा रहा है। पानी की व्यवस्था की जा रही है। मस्जिदों के आसपास के कूड़ेदान हटा दिए गए हैं।

आवारा जानवरों को भी पकड़ा जा रहा है। विभिन्न अधिकारियों ने ईद की नमाज के मद्देनजर की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। नगर आयुक्त अनुनय झा ने बताया कि साफ सफाई व पानी समेत अन्य सुविधाएं विशेष तौर से मुहैया रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed