{"_id":"620d4c4ccddd33068f3dbe6d","slug":"mathura-monu-panda-performs-penance-to-escape-from-the-blazing-coals-mathura-news-mtr513311618","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: दहकते अंगारों से निकलने के लिए मोनू पंडा तपस्या पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: दहकते अंगारों से निकलने के लिए मोनू पंडा तपस्या पर बैठे
विज्ञापन
मथुरा। मंदिर में तप पर बैठे मोनू पंडा माला दिखाते हुए। संवाद
- फोटो : KOSI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां (मथुरा)। प्रहलाद नगरी फालैन में धधकते अंगारों से निकलने की तैयारी के लिए मोनू पंडा बुधवार से एक माह की कड़ी तपस्या पर बैठ गए।
इससे पूर्व पंडा ने ग्रामीणों के साथ गांव की परिक्रमा की। इस दौरान ग्रामीणों ने गुलाल उड़ाकर समाज गायन किया। पंडा ने होलिका स्थल का पूजन कर साधना को सफल बनाने की कामना की।
होली पर धधकती होलिका से निकलने का कारनामा करने के लिए 30 वर्षीय मोनू पंडा एक माह की तपस्या पर बैठने के लिए सुबह ही मंदिर पर पहुंच गए। जहां ग्रामीण समाज गायन के साथ गांव की परिक्रमा के लिए लालायित थे।
मोनू पंडा जैसे ही गांव की परिक्रमा के लिए निकले प्रह्लादजी के जयघोष से गांव फालैन गुंजायमन हो उठा।
परिक्रमा के बाद मंत्रोच्चारणों के मध्य होलिका दहन स्थल की पूजा-अर्चना की और इसके साथ ही मोनू पंडा एक माह की साधना पर बैठ गए। मोनू धधकती होली के बीच से निकलेंगे। इस क्षण के गवाह बनाने के लिए हजारों लोग फालैन गांव पहुंचेंगे।
विज्ञापन
भक्त प्रह्लादजी जलती होलिका से बच निकले थे। उसी युग को साक्षात करने के लिए हर साल गांव फालैन का पंडा होली के धधकते अंगारों के बीच से गुजरते हैं। इससे पहले एक महीने तक साधना भी करेंगे। इसकी बुधवार से शुरूआत कर दी।