फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Matarani's court decorated for Navratri festival

मथुरा: नवरात्र महोत्सव के लिए सज रहे मातारानी के दरबार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 06:12 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Matarani's court decorated for Navratri festival
कैंट काली मंदिर को सजाते कारीगर।
मथुरा/वृंदावन। तीर्थनगरी मथुरा-वृंदावन में चैत्र नवरात्र पूजा की तैयारियों शुरू हो गई हैं। विभिन्न देवी मंदिरों को सजाया जा रहा है। भक्तों के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। मंदिरों में सेवायत तो घरों पर देवी भक्तों पूजन की तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। घर-घर में नवरात्रि पूजन को लेकर महिलाओं, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में खासा उत्साह है।
विज्ञापन

2 अप्रैल से चैत्र नवरात्र महोत्सव का प्रारंभ हो रहा है। वृंदावन के राधा बाग स्थित मां कात्यायनी मंदिर, पथवारी देवी मंदिर, बजाजा स्थित कैलादेवी मंदिर, राजपुर स्थित चामुंडा देवी मंदिर, पागल बाबा स्थित कालीदेवी, मां बंगलामुखी मंदिर पर नवरात्र आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
विज्ञापन

मथुरा में भूतेश्वर स्थित पाताल देवी, कैंट कालीदेवी, कंकाली देवी, बंगलामुखी, महाविद्या देवी, कैलादेवी, रंगेश्वर कालीदेवी, चामुंड़ा देवी, चर्चिका देवी, सीतला माता आदि मंदिरों में तैयारियां हो रही हैं। यहां मंदिरों को सजाया जा रहा है। भक्तों की भीड़ को देखते हुए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दौरान मथुरा-वृंदावन के प्रमुख देवी मंदिरों में नवरात्र महोत्सव में भव्य फूलबंगला, छप्पन भोग तथा देवी जागरण जैसे आयोजन किए जाएंगे। नवरात्रों में होने वाले विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों की तैयारियों को लेकर सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालु जुटे रहे। नगर की विभिन्न दुर्गा पूजा समारोह कमेटियों द्वारा भी देवी स्थापना की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया।

बाजार में हो रही खरीदारी
दो अप्रैल से शुरू हो रहे नवरात्र की रौनक बाजारों में भी दिखाई दे रही है। घरों पर देवी पूजन के लिए खरीदारी हो रही है। महिलाएं मैया की चुनरी, हवन के लिए सामग्री, पूजा सामग्री, स्थापना के लिए घट, नारियल आदि खरीद रही हैं। इससे मंदिरों केे आसपास बृहस्पतिवार को शाम के वक्त भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed