{"_id":"62484986a23fdc7bf92c1ef3","slug":"mathura-married-woman-commits-suicide-by-hanging-due-to-house-tribulation-mathura-news-mtr515417678","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: गृहक्लेश के चलते विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्म हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: गृहक्लेश के चलते विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्म हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्धन (मथुरा)। माधरी कुंड में गृहक्लेश के चलते एक 27 वर्षीय विवाहिता द्वारा रसोई के गेट की कुंडी में चुनरी से फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। भाई ने फंदा लगाकर हत्या का आरोप लगाया है।
शुक्रवार की रात थाना क्षेत्र के गांव माधुर कुंड नई निवासी सोनू का पत्नी राधा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी राधा ने रात में रसोई के गेट की कुंडी में चुनरी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
शनिवार सुबह घटना की सूचना पर अडींग चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक विवाहिता के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतका के भाई मनीष ने ससुराल पक्ष पर फंदा लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया। मनीष निवासी गाजियाबाद ने बताया कि पांच साल पहले बहन की शादी गोवर्धन क्षेत्र के माधुरी कुंड निवासी सोनू के साथ हुई थी। ससुराल पक्ष बहन को लगातार परेशान करते चले आ रहे हैं। शुक्रवार को राधा के साथ ससुराल पक्ष ने मारपीट की थी, रात में फांसी लगाकर हत्या कर दी है।
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज राकेश गिरी ने बताया कि फांसी लगने से महिला की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।