{"_id":"6201360fe911c701964d3ca8","slug":"mathura-mainne-rang-lee-aaj-chunariya-kaanha-tere-rang-mein-mathura-news-mtr5128685112","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: ‘मैंने रंग ली आज चुनरिया कान्हा तेरे रंग में’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: ‘मैंने रंग ली आज चुनरिया कान्हा तेरे रंग में’
विज्ञापन
ठाकुर केशवदेव मंदिर में सजी छप्पन भोग की झांकी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। ठाकुर श्रीकेशवदेव के प्राचीन मंदिर परिसर में रविवार शाम भक्ति की रसधार बही। रसिकजनों ने भक्तिभाव के साथ भजनों की प्रस्तुति ठाकुरजी के समक्ष दी। मैंने रंग ली आज चुनरिया कान्हा तेरे रंग में आदि भक्ति गीत गाकर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
पुराने केशवदेव मंदिर परिसर को भजन संध्या के अवसर पर फूलों से सजाया गया। भगवान का देशी-विदेशी फूलों से भव्य शृंगार किया गया। ठाकुरजी को छप्पन भोग लगाए गए। इसी मध्य ठाकुर श्रीकृष्णदेवजी के चरणों में श्रीकृष्ण सामूहिक संकीर्तन मंडल के सदस्यों ने भजन संध्या के माध्यम से अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति दी।
इसमें मनमोहन सराफ ने मैंने रंग ली आज चुनरिया कान्हा तेरे रंग में, महेश गोयल ने राधे राधे रटो चले आएंगे बिहारी, महेश ने आपकी कृपा से सब काम हो रहा है, विजय बंसल ने बरसाने मची है धूम आदि भजन प्रस्तुत किए। भजन संध्या में कमेटी अध्यक्ष पंडित सोहन लाल शर्मा, मीडिया प्रभारी नारायण प्रसाद शर्मा, सुरेश अग्रवाल, श्यामाचरण गोस्वामी, बिहारी लाल गोस्वामी, शंकरलाल गोस्वामी, कृष्ण गोपाल शर्मा, पीपी शर्मा, महेंद्र दत्त आचार्य, विवेक उपाध्याय, दिवाकर आचार्य, दीपक शर्मा, दिलीप पांडे, गजानंद अग्रवाल, बीएल गुप्ता, रितेश माहेश्वरी एडवोकेट, केशव अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।