फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Lord Bholenath in a wonderful make-up, crowd gathered

मथुरा: अद्भुत शृंगार में विराजे भगवान भोलेनाथ, उमड़ी भीड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 09:03 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Lord Bholenath in a wonderful make-up, crowd gathered
सावन मास के दूसरे सोमवार को भूतेश्वर महादेव के भव्य दर्शन। - फोटो : VRINDAVAN
मथुरा। सावन मास के दूसरे सोमवार को शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर भोलेनाथ की जयजयकार से गुंजायमान हो गए। भगवान शिव के लिए भक्तों ने कहीं फूलबंगला सजाए तो कहीं बर्फ का बंगला बनाया। रंग बिरंगी कांवड़ भी देखते ही बन रही थीं। सुबह से शाम तक भक्तों ने भोलेनाथ की विभिन्न प्रकार से सेवा की। झूले में विराजमान रंगेश्वर महादेव के दर्शन कर भक्त आनंदित हो गए।
विज्ञापन

भगवान श्रीकृष्ण की नगरी में इन दिनों शिव की जयजयकार हो रही है। सावन मास में शिव मंदिर सज रहे हैं। खासकर सोमवार के दिन शिव मंदिरों की आभा देखते ही बनती है। सावन के दूसरे सोमवार को कान्हा की नगरी के लोग शिव की पूजा-अर्चना में जुटे रहे। प्रात:काल ही रंगेश्वर महादेव, भूतेश्वर महादेव, चिंताहरण महादेव, गल्तेश्वर महादेव, जागेंद्रनाथ महादेव आदि शिव मंदिरों में पूजा अर्चना का क्रम शुरू हो गया। बच्चे और महिलाएं समूह में पूजा की थाली और जल लेकर मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन

प्रमुख शिव मंदिरों में कावड़ियों की भीड़ रही। कावड़ियों ने गंगा जल से शिव का अभिषेक किया। आम भक्तों ने वेलपत्र और धतूरा शिव जी को अर्पित किया। प्रात:काल से शुरू हुआ यह दौर दोपहर बाद तक अनवरत चलता रहा। शाम को शिव जी का भक्तों ने अद्भुत शृंगार किया। रंगेश्वर महादेव को झूले में विराजमान किया तो भरतपुरगेट स्थित लालागंज में जागेंद्रनाथ महादेव का कृतिम फूलों से सजाया गया। भूतेश्वर महादेव की आभा देखते ही बन रही थी। अनेक मंदिरों में बर्फ का शृंगार किया गया। शाम के दर्शन के लिए भी भक्त उमड़ पडे़।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को देखते हुए नगर निगम प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने पहले ही इंतजाम कर लिए थे। मंदिरों से गुजरने वाले ट्रैफिक को रोकते हुए दूसरे रास्तों से निकाला गया। सभी मंदिरों के आसपास पुलिस बल की निगरानी बनी रही।
भूतेश्वर मंदिर क्षेत्र का नगर आयुक्त ने किया औचक निरीक्षण
सावन मास के दूसरे सोमवार को देखते हुए नगर आयुक्त अनुनय झा ने व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए भूतेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान

मंदिर के पास गंदगी एवं लीकेज की समस्या मिलने पर संबंधित अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई। क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक अभियंता जल को कठोर चेतावनी जारी की। अवर अभियंता जल, सफाई निरीक्षक, सफाई नायक का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed