फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura loot from collection agent of finance company police search of miscreants

मथुरा: फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से डेढ़ लाख की लूट, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 15 Mar 2022 08:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 15 Mar 2022 08:07 PM IST
सार

शहर में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। आज दिनदहाड़े फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से नकाबपोश लुटेरों ने  डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। घटना  के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
Mathura loot from collection agent of finance company police search of miscreants
फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से लूट के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिखर माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से मंगलवार दोपहर यमुना एक्सप्रेसवे के टैंटीगांव अंडरपास के पास बाइक सवार नकाबपोश चार लुटेरों ने हथियार के बल पर दो लाख रुपये लूट लिए। एजेंट सुरीर से कलेक्शन करके राया लौट रहा था। दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देकर लुटेरे टैंटीगांव की तरफ ही भाग गए। सूचना पर पहुंची सुरीर पुलिस ने लुटेरों की तलाश की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं।

विज्ञापन


भिंड के गांव पाड़री (मध्य-प्रदेश) निवासी विपिन कुमार राया में शिखर माइक्रो फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन एजेंट है। स्वयं सहायता समूह से कलेक्शन करने के बाद विपिन बाइक से राया लौट रहा था। दोपहर ढाई बजे टैंटीगांव अंडरपास के पास पहुंचते ही दो बाइकों पर सवार चार नकाबपोश लुटेरों ने उसे रोक लिया। मारपीट करते हुए हथियार के बल पर दो लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया और भाग गए। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची सुरीर पुलिस ने जानकारी जुटाई। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके लुटेरों की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी हाथ लगे हैं। जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीछा करके सुनसान स्थल पर लुटेरों ने की वारदात

लूट की वारदात करने से पहले लुटेरे ने पहले होमवर्क किया। टैंटीगांव से ही अपाचे और पल्सर सवार चारों बदमाश एजेंट का पीछा कर रहे थे। रास्ते में टैंटीगांव अंडरपास के पास सुनसान होने के चलते वारदात को अंजाम देकर टैंटीगांव की तरफ ही भाग गए। वारदात को अंजाम देने वाले लुटेरे इस इलाके को बखूबी परिचित होंगे। यहां से हरनौल चौकी करीब एक किमी दूर है। सूचना पर पुलिस पहुंचती उससे पहले ही वह जिधर से आए उसी तरफ ही भाग गए। लुटेरों को जानकारी थी कि आगे की तरफ जाएंगे तो पकड़े जाएंगे।


मोबाइल की लोकेशन जांची

टैंटीगांव। लूट के खुलासे के लिए चार टीमों को लगाया गया है। इनमें सुरीर, नौहझील, एसओजी और सर्विलांस टीम शामिल है। सर्विलांस टीम ने भी मोबाइलों की लोकेशन को चेक किया है। पुलिस इन नंबरों की जानकारी जुटा रही है। यह वे नंबर हैं कि जो कि दो से पौने तीन बजे तक अंडरपास के आसपास चलते पाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed