{"_id":"60aa55918ebc3ea39b0a4c01","slug":"mathura-loot-from-accountant-revealed-in-24-hours-four-robbers-caught-mathura-news-agr49290804","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: मुनीम से लूट का 24 घंटे में खुलासा, चार लुटेरे पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: मुनीम से लूट का 24 घंटे में खुलासा, चार लुटेरे पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। गोविंदनगर पुलिस ने 24 घंटे में लूट का खुलासा करते हुए चार लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। इन लुटेरों के पास से मोबाइल और नकदी बरामद कर ली गई है। गोविंदनगर की तत्परता से लूट का खुलासा हो सका।
महाविद्या कॉलोनी के प्रथम चरण के रहने वाले कुश अग्रवाल पुत्र पवन अग्रवाल छाता में फैक्टरी में मुनीम का कार्य करते हैं। प्रतिदिन की भांति शुक्रवार की रात मालिक विकास कुमार के साथ गाड़ी से कुसुम वाटिका उनके घर पर उतरे। उसके बाद पैदल अपने घर के लिए चल दिए। देररात तो रामलीला ग्राउंड के पास चार लुटेरों ने उनसे हथियार के बल पर पांच हजार रुपये की नकदी और मोबाइल लूट लिया। गोविंदनगर पुलिस ने जानकारी जुटाकर पीड़ित का मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद गोविंदनगर पुलिस ने लुटेरों की तलाश की तो पराग डेरी के पास हत्थे चढ़ गए।
सीओ सिटी वरुण कुमार सिंह ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक एमपी चतुर्वेदी ने टीम के साथ चार लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए विशाल निवासी गांव बांसगोई, सासनी (अलीगढ़), देवेंद्र सिंह उर्फ देबू निवासी नगला भूरे, हाईवे, रजत शर्मा निवासी जी वन सेक्टर, गोविंदनगर और रवि निवासी गंगे कॉलोनी निकट कुसुम वाटिका है। इनके कब्जे से पांच हजार की नकदी और 15 हजार की कीमत को मोबाइल बरामद हुआ है।