{"_id":"665f1344fcb913600500dfaa","slug":"mathura-lok-sabha-election-result-2024-bjp-candidate-hema-malini-won-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura Lok Sabha Result 2024: हेमा मालिनी ने लगाई जीत की हैट्रिक; 15 में से 12 प्रत्याशियों की जमानत जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura Lok Sabha Result 2024: हेमा मालिनी ने लगाई जीत की हैट्रिक; 15 में से 12 प्रत्याशियों की जमानत जब्त
Tue, 04 Jun 2024 08:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 04 Jun 2024 08:14 PM IST
सार
Mathura Lok Sabha Result: मथुरा के मंडी परिषद में मतगणना हुई। कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना कराई गई। वहीं, बाहर राजनैतिक दलों के सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। जो गिनती की निगहबानी भी कर रहे थे। पल-पल के अपडेट मीडिया और सोशल मीडिया को जारी किए जा रहे थे। इसी बीच हेमा मालिनी की जीत की घोषणा हुई।
विज्ञापन
जीत की घोषणा के बाद समर्थकों के बीच हेमा मालिनी
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा लोकसभा सीट से भाजपा की हेमा मालिनी ने तीसरी बार जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी मुकेश धनगर को 293407 मतों से हराया है। हेमा मालिनी को 510064 वोट मिलेगी। हालांकि 2019 के मुकाबले भाजपा को 7.58 प्रतिशत मत गिरने का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
2019 में 60.88 और 2024 में 53.3 प्रतिशत मत भाजपा के नाम रहे। चुनाव में 15 प्रत्याशी खड़े थे। इनमें से 12 की जमानत जब्त हो गई है। बसपा के सुरेश सिंह 188417 मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे हैं। 4563 मत नोटा पर भी पड़े।
विज्ञापन
मंगलवार को हाईवे स्थित मंडी परिसर में कड़ी सुरक्षा में मतगणना सुबह सवा आठ बजे के करीब शुरू हुई। हेमा मालिनी पहले ही राउंड से विजयी बढ़त लेती हुई आगे चलीं। वहीं, कांग्रेस के मुकेश धनगर शुरुआत से दूसरे और बसपा के सुरेश सिंह तीसरे नंबर पर रहे। देर शाम आठ बजे करीब जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह की ओर से परिणामों का एलान किया गया।
विज्ञापन
इससे पूर्व शाम को पांच बजे करीब आई तेज आंधी और बारिश के कारण मतगणना पंडालों में अफरा-तफरी मच गई। करीब 20 मिनट तक मतगणना प्रभावित रही। जीत-हार के समीकरणों की बात करें तो इस चुनाव में कांग्रेस को 20 साल बाद अप्रत्याशित रूप से बढ़ मिली है। इसके चलते बसपा का गणित गड़बड़ा गया। वहीं, रालोद के साथ गठबंधन का फायदा भाजपा को भरपूर मिला। जिले की सभी पांचों विधानसभाओं में भाजपा आगे रही।
मथुरा में फिर भगवा
- 293407 मतों से कांग्रेस के प्रत्याशी मुकेश धनगर को हराया
- 510064 वोट हेमा मालिनी को और 216657 मुकेश धनगर व 188417 सुरेश सिंह को मिले
-
15 प्रत्याशी खड़े थे मैदान में, 12 की जमानत जब्त
- कांग्रेस और बसपा के प्रत्याशी जमानत बचाने में रहे कामयाब
- भाजपा का मत 2019 के मुकाबले 7.58 प्रतिशत गिरा, 2019 में 60.88 और 2024 में 53.3 प्रतिशत रहा भाजपा का मत