फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   mathura junction per banega foot overbridge

जंक्शन रेलवे स्टेशन पर बनेगा नया फुट ओवरब्रिज

Tue, 01 Oct 2019 12:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
mathura junction per banega foot overbridge
मथुरा। जंक्शन के किसी भी प्लेटफार्म तक पहुंचने के लिए इधर-उधर की भागदौड़ खत्म हो जाएगी। रेलवे यात्री सीधे उस प्लेटफार्म पर जाएंगे जहां उनकी ट्रेन आने वाली होगी। यह सब होगा सरकुलेटिंग एरिया से सेकेंड एंट्री तक के लिए मंजूर हुए फुट ओवरब्रिज के निर्माण से। दस करोड़ की लागत वाला यह ब्रिज सात मीटर चौड़ा होगा।
विज्ञापन

मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन की वर्तमान व्यवस्था के अनुसार भले ही आपकी गाड़ी प्लेटफार्म पांच पर आ रही है, लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए आपको पहले प्लेटफार्म एक पर जाना होगा। प्लेटफार्म एक मुख्य प्लेटफार्म है। यहां ही स्वचालित सीढ़ियां भी लगी हैं। इनका सहारा लेने के बाद ही यात्री अपनी गाड़ी के ठहराव वाले प्लेटफार्म पर पहुंचता है। लेकिन, रेलवे प्रशासन ने अब एक नये फुट ओवर ब्रिज को स्वीकृति दी है।
विज्ञापन

यह सरकुलेटिंग एरिया से शुरू होगा, प्लेट फार्म संख्या एक, दो, तीन, चार, पांच के ऊपर से गुजरेगा। आपके पास टिकट मौजूद है तो फिर सीधे प्लेटफार्म पर सरकुलेटिंग एरिया से ही इस पर एंट्री करते हुए अपनी ट्रेन से संबंधित प्लेटफार्म पर पहुंच जाएंगे। यह सेकेंड एंट्री पर भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएगा। साथ ही इससे प्लेटफार्म, सात, आठ और नौ को भी जोड़ा जाएगा। इसके बनने से सरकुलेटिंग एरिया से यात्री सीधे थर्ड एंट्री गोपाल नगर तक पहुंच सकेगा। दस करोड़ की लागत वाला ये फुट ओवर ब्रिज सात मीटर चौड़ा है। स्टेशन डायरेक्टर एनपी सिंह ने बताया कि 400 मीटर से अधिक लंबे पुल को बनाने में 10 करोड़ की लागत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्योहारों पर रहती है आपाधापी
मथुरा। रेलवे जंक्शन पर सरकुलेटिंग एरिया से प्लेटफार्म, एक, दो, तीन, चार, पांच, सात, आठ व नौ, सेकेंड एंट्री व गोपाल नगर स्थित थर्ड एंट्री तक जाने के लिए अभी 2.5 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज है। त्यौहारों के दौरान भीड़ के दरम्यान कम चौड़ाई के फुट ओवरब्रिज पर आपाधापी रहती है। खासकर सबसे ज्यादा दिक्कत मुडिय़ा पूर्णिमा मेला, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व भीड़ जुटने वाले त्यौहारों पर भगदड़ के हालात बन जाते हैं। आरपीएफ जीआरपी को रस्सा लगाकर भीड़ नियंत्रित करनी पड़ती है। इसे लेकर रेलवे इंजीनियरों द्वारा सरकुलेटिंग एरिया से गोपाल नगर सेकेेंड एंट्री तक काफी मशक्कत का सामना करना पड़ता है। नए सात मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज बनाने को सभी को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed