फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Jal Nigam sabotaged Rs 50 crore water drainage scheme

मथुरा: 50 करोड़ रुपये की वाटर ड्रेनेज योजना को जल निगम ने लगाया पलीता

Wed, 01 Sep 2021 06:23 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 06:23 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Jal Nigam sabotaged Rs 50 crore water drainage scheme
मानसी गंगा में गिरता सीवर का पानी। - फोटो : MATHURA
गोवर्धन (मथुरा)। गिरिराज धाम को जलभराव से मुक्ति दिलाने के लिए प्रदेश सरकार ने 50 करोड़ रुपये की वाटर ड्रेनेज योजना से करीब 25 किलो मीटर में अलग-अलग नाले निर्माण की योजना को स्वीकृति जल निगम को दी थी। 2017 में ड्रेनेज वाटर कार्य शुरू कराए गए थे। करीब 15 किलोमीटर तक कार्य कराने के बाद यह योजना अधर में लटक गई। जो अभी तक पूरी नहीं हो सकी है। जल निगम की लापरवाही से गोवर्धन कस्बा सहित गिरिराज परिक्रमा मार्ग बरसात के पानी से तालाब में तब्दील हो रहा है। परिक्रमार्थी श्रद्धालु पानी में होकर परिक्रमा लगाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

बुधवार को गिरिराजजी में झमाझम बारिश हुई। वाटर ड्रेनेज की बदहाल व्यवस्था के चलते परिक्रमा मार्ग जलमग्न हो गया। दसविसा स्थित प्राचीन मानसीगंगा में सीवर का गंदा पानी भर गया। मेवाती मोहल्ला में नाली बंद होने से पानी भर गया। राहगीरों को निकलने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

करीब साढ़े तीन किलोमीटर का काम वन विभाग से परमीशन न मिलने के कारण अटक गया है। जैसे ही हमें परमीशन मिलेगी, बचे हुए नाला निर्माण को पूरा कराएंगे।
- योगेश कुमार शर्मा, परियोजना प्रबंधक, जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed