फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Ismit, Deshant and Harjeet won the Golden Open badminton competition

मथुरा: गोल्डन ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता इस्मित, देशांत और हरजीत ने जीती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 08:45 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Ismit, Deshant and Harjeet won the Golden Open badminton competition
आरसीए महाविद्यालय में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ी ट्रॉफी के साथ।
मथुरा। आरसीए महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती वर्ष के कार्यक्रमों की श्रंखला में गोल्डन जुबली ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में महिला और पुरुष वर्ग के अलग-अलग मुकाबले विभिन्न ग्रुप में किए गए। इस्मित, देशांत व हरजीत ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में खेले गए मुकाबलों में अंडर-17 में विनर इस्मित सिंह एवं रनर अप निष्कर्ष चौहान हरियाणा से रहे। अंडर-21 में विनर वेदांश मथुरा एवं रनर अप इस्मित सिंह रहे। ओपन में विनर हरजीत सिंह हिमाचल प्रदेश एवं निष्कर्ष चौहान रनर अप रहे। पुरुष वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता में आगरा, मथुरा, अलीगढ़, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, इंदौर, हिमाचल प्रदेश, बेंगलुरु आदि से खिलाड़ी शामिल रहे। मुख्य अतिथि कर्नल एसबीएस यादव आईओएन सीसी बटालियन और फिजीशियन डॉ. मनीष बंसल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रबंध समिति अध्यक्ष रमेश मित्तल एवं प्राचार्य डॉ. प्रीति जौहरी ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

प्रबंध समिति के सचिव गिरीश अग्रवाल, रामबाबू अग्रवाल, विजय प्रकाश अग्रवाल, कमल चावला ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। आदेश, आशीष जसरोटा, नंदी रावत, आसमा राजपूत, दुर्गेश गौतम आदि मौजूद थे। प्रतियोगिता शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष मंजू दलाल के निर्देशन में हुई। इस दौरान प्राध्यापिका डॉ. अर्चना पाल, डॉ. कल्पना वाजपेयी, डॉ. अंजूबाला, डॉ. भारती सागर, डॉ. नीतू गोस्वामी, डॉ. संध्या श्रीवास्तव व डॉ. सोमा दास आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed