{"_id":"60326b5d8ebc3ee97f58ed7e","slug":"mathura-irctc-will-provide-pilgrims-to-visit-jyotirlinga-mathura-news-agr481614434","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: आईआरसीटीसी कराएगा यात्रियों को ज्योतिर्लिंग के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: आईआरसीटीसी कराएगा यात्रियों को ज्योतिर्लिंग के दर्शन
विज्ञापन
जंक्शन पर प्रेस वार्ता करते आईआरसीटीसी के संयुक्त महाप्रबंधक आनंद कुमार झा।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। भारतीय पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए आईआरसीटीसी डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन संचालित करने जा रहा है, जिसमें वह यात्रियों को ज्योतिर्लिंग मंदिर महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर उज्जैन के दर्शन कराने के अलावा गुवाहाटी और दार्जिलिंग तक घुमाएंगे। यह ट्रेन दिल्ली सफदरगंज से मथुरा-आगरा-ग्वालियर स्टेशन होती हुई जाएगी।
रविवार को प्रेसवार्ता कर यह जानकारी आईआरसीटीसी (इंडियन रेलवे केटरिंग एवं टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड) के संयुक्त महाप्रबंधक आनंद कुमार झा ने दी। उन्होंने बताया कि टूर के लिए आईआरसीटीसी के टूरिज्म पोर्टल पर भी ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है। झा ने बताया कि पहला टूर दिल्ली के सफदरगंज स्टेशन से 17 मार्च को प्रारंभ होगा, जिनमें दो ज्योतिर्लिंग मंदिर और केवड़िया, गुजरात स्थित स्टेच्यू ऑफ यूनिटी (सरदार पटेल की मूर्ति) का भ्रमण करवाया जाएगा। यह टूर चार रात पांच दिन का होगा।
डीलक्स एसी ट्रेन से नॉर्थ-ईस्ट की सैर
डीलक्स एसी ट्रेन से नॉर्थ ईस्ट यात्रा 30 मार्च से शुरू होगी। इसमें यात्रियों को गुवाहाटी, काजीरंगा, शिलांग दार्जिलिंग से गंगटोक और कलिंगपोंग तक ले जाएंगे। यह टूर नौ रात 10 दिन के होंगे। इसके लिए टूरिस्ट दिल्ली सफदरगंज, गाजियाबाद, टूंडला, कानपुर, लखनऊ, वाराणसी और पटना रेलवे स्टेशन से ट्रेन में जा सकते हैं। इन ट्रेन में प्रथम एसी तथा द्वितीय एसी कोच होंगे। इसमें वॉशरूम, लाइब्रेरी, डीजी लॉकर जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। सिक्योरिटी गार्ड्स और सीसीटीवी कैमरे से निगरानी होगी। ट्रेन में एक सौ यात्री सफर कर सकेंगे। इस दौरान आईआरसीटीसी के पर्यटन प्रबंधक हर्ष दीप व ब्रजेश उपाध्याय मौजूद थे।
विज्ञापन
यह है किराया
- ज्योतिर्लिंग संबंधी टूर के लिए द्वितीय श्रेणी एसी का किराया 26,440 रुपये, प्रथम श्रेणी एसी किराया 36,060 रुपये प्रति व्यक्ति।
- गुवाहाटी, शिलॉग से संबंधित द्वितीय श्रेणी एसी 48,505, प्रथम श्रेणी एसी किराया 57, 795 रुपये प्रति व्यक्ति।
- न्यू जलपाइगुड़ी दार्जिलिंग प्लान: द्वितीय श्रेणी एसी 47,345 रुपये, प्रथम श्रेणी एसी 56,635 रुपये प्रति व्यक्ति।