फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Inspection of establishments of mustard oil traders

मथुरा: सरसों के तेल के कारोबारियों के प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 08:51 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Inspection of establishments of mustard oil traders
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम मावा की जांच करते हुए। - फोटो : VRINDAVAN
मथुरा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के डीओ डॉक्टर गौरीशंकर और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसपी तिवारी के नेतृत्व में टीम ने बलदेव क्षेत्र में सरसों के तेल के कारोबारियों के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान आगरा रोड बलदेव स्थित दाऊजी ट्रेडर्स एवं जगदीश चंद्र आइल मिल का निरीक्षण कर संदेह होने पर सरसों के तेल का एक-एक नमूना लिया है। इसके बाद टीम ने बलदेव रोड छोली स्थित केशव कुंज मिल्क प्रोडक्ट प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया, साथ ही संदेह होने पर एक नमूना मावा का संग्रह किया और प्रतिष्ठान स्वामी को साफ-सफाई रखने का नोटिस दिया गया।
विज्ञापन

औरंगाबाद क्षेत्र में विभिन्न किराना स्टोर का निरीक्षण कर सभी को गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थों का विक्रय करने की हिदायत दी गई। अरुण किराना स्टोर का निरीक्षण के उपरांत संदेह होने पर व्रत में उपयोग किए जाने वाले कुट्टू के आटा का एक सैंपल संग्रहीत किया। सभी किराना स्टोर के मालिकों को खाद्य पदार्थों के सही रखरखाव के लिए नोटिस भी दिए गए हैं। टीम में दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार, देवराज सिंह ,डॉक्टर सोमनाथ तथा डॉ. शैलेंद्र रावत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed