फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Inflation, unemployment, increasing atrocities on women, Congress took out padyatra regarding jungle raj

मथुरा: महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, जंगलराज को लेकर कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 08:09 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Inflation, unemployment, increasing atrocities on women, Congress took out padyatra regarding jungle raj
गोवर्धन में पदयात्रा निकालते कांग्रेसी। - फोटो : MATHURA
मथुरा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौ. भगवान सिंह वर्मा के नेतृत्व में स्वतंत्र दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार एवं केंद्र-प्रदेश में जंगलराज के खिलाफ शनिवार को गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा निकाली गई। इसमें कार्यकर्ता भाजपा सरकार मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे।
विज्ञापन

सौंख अड्डा व बाजारों से होते हुए दानघाटी मंदिर दर्शन कर गिरिराज महाराज का आशीर्वाद लिया। जतीपुरा, आन्यौर व राधाकुंड मंदिरों के दर्शन किए। गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र में लगभग 13 किमी पदयात्रा की। स्थानीय व्यापारियों व जनता ने जगह-जगह स्वागत किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष भगवान सिंह ने कहा कि भारत की जनता को गरीब बनाने का टेंडर अदाणी व अंबानी को दे दिया है। विदेशों से कोई काला धन नहीं आया एवं युवाओं को 2 करोड़ नौकरी नहीं मिली। कांग्रेस के शासन में एलपीजी सिलिंडर 410 रुपये का था, अब 1053 रुपये का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला महासचिव नरेश पाल सिंह जसावत ने कहा कि किसान विरोधी नीतियों के चलते किसानों का जीवन यापन मुश्किल हो गया है। पदयात्रा में नरेश पाल सिंह जसावत, राजेंद्र कुमार वशिष्ठ, मनोज कुमार शर्मा, मनीष लंबरदार, डॉ. राजीव शर्मा, चौ. जदुवीर सिंह, भगवत प्रताप, बनबारी लाल चौधरी, राकेश लवानियां, अमरीश पांडे, अभिषेक प्रताप सिंह, कृष्णवीर सिंह, कृष्णकांत, रवि ठाकुर, राजपाल सिंह, पवन कुमार सिंह, अनूप सिंह ,प्रेमपाल सिंह, तरुण सिंह, तेहेंद्र, दुष्यंत प्रताप सिंह, युवराज सिंह, कलुआ खान, सोनू वर्मा आदि कांग्रेसी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed