फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Holding three tractors carrying wood from green trees

मथुरा: हरे पेड़ों की लकड़ी लदे तीन ट्रैक्टर पकड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Holding three tractors carrying wood from green trees
वन विभाग की टीम द्वारा पकड़ी गई ट्रैक्टर-ट्रॉली। - फोटो : MATHURA
नौहझील (मथुरा)। कस्बा बाजना में नीम के हरे पेड़ों की लकड़ी से लदे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सूचना पर वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। सभी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

नगर पंचायत बाजना में एक दर्जन आरा मशीन लगी हुई हैं। इन आरा मशीनों पर चोरी-छिपे टीटी जेड एरिया में लकड़ी माफिया हरे प्रतिबंधित पेड़ों को काट कर बेचते रहते हैं। बुधवार को वन विभाग की टीम ने बाजना के निकट से तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को नीम की प्रतिबंधित लकड़ी से लदे हुए पकड़ा।
विज्ञापन

ट्रैक्टर चालक रनवीर ने बताया कि यह पेड़ नगला लोहरे से काट कर बाजना में बेचने आए थे, तभी पकड़ लिया गया है। हम तो भाड़े पर ट्रैक्टर लेकर आए हैं। यह किसने काटे हैं, यह जानकारी नहीं है। वन विभाग रेंजर एमबी सिंह ने बताया कि सूचना पर हरे पेड़ की लकड़ी लदीं तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed