फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Hindus will come down to 45 crores in 50 years: Pravin Togadia

मथुरा: ५० साल में हिंदू घटकर ४५ करोड़ रह जाएगा: प्रवीण तोगड़िया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 08:15 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Hindus will come down to 45 crores in 50 years: Pravin Togadia
कार्यक्रम में मौजूद अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया व अन्य। - फोटो : MATHURA
गोवर्धन (मथुरा)। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने गोवर्धन के जंगलेश्वर आश्रम में कहा कि देश की जनसंख्या 140 करोड़ अस्थिर रहेगी, पर परिवर्तन यह आएगा की 100 करोड़ हिंदू घटकर 10 साल बाद 95 करोड़, इसके बाद 85 करोड़ और 50 साल बाद घटकर 45 करोड़ ही रह जाएगा।
विज्ञापन

140 करोड़ की जनसंख्या में हिंदू 50 करोड़ रह जाएगा। जिसके बाद हिंदू पौने दो बच्चा पैदा करेगा और मुसलमान ढाई बच्चा पैदा करेंगे।
तोगड़िया ने कहा कि मुसलमानों की जनसंख्या जो 20 करोड़ है, वह बढ़कर 50 करोड़ हो जाएगी, जिसके बाद भारत अफगानिस्तान बन जाएगा और अफगानिस्तान की राजधानी काबुल नहीं बल्कि दिल्ली होगी। मंगलवार को प्रवीण तोगड़िया आन्यौर परिक्रमा मार्ग में जंगलेश्वर आश्रम पहुंचे। महंत दीनबंधु दास महाराज व वेंकटेश्वर पीठाधीश्वर रामानुजाचार्य देवकी नंदन महाराज से आशीर्वाद लिया। इसके उपरांत वह भवनपुरा पहुंचे।
विज्ञापन

वहां बजरंग दल के कार्यकर्ता हरेकृष्ण चौधरी, गोविंद सिंह चौधरी, व्यापारी नेता संजीव खंडेलवाल ने स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर बनने का रास्ता तो साफ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब सरकार जनसंख्या नियंत्रण कानून भी लाएगी। हिंदु दो बच्चे पैदा करता है और एक-एक मुस्लिम दस-दस बच्चे पैदा करता है। राघव दास, प्रज्वल शर्मा, विष्णु पुजारी, संजीव खंडेलवाल, लक्ष्मण ठाकुर, हरेकृष्ण चौधरी, मुरारी लाल शर्मा, लक्ष्मीकांत खंडेलवाल, तेजवीर सिंह प्रधान, नंदकिशोर चौधरी, राघव सिंह, नबाव सिंह, योगेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे। इससे पहले प्रवीण तोगड़िया वृंदावन के रमणरेती स्थित श्रीजीधाम पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उन्हें संगठित रहने का मंत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed