{"_id":"606dc8928ebc3ec4487ae7ba","slug":"mathura-health-department-fails-to-prevent-corona-infection-mathura-news-agr4876707152","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: कोरोना संक्रमण रोकने में स्वास्थ्य विभाग फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: कोरोना संक्रमण रोकने में स्वास्थ्य विभाग फेल
विज्ञापन
होली गेट के समीप बिना मास्क लगाए हुए आते जाते लोग।
- फोटो : MATHURA
मथुरा। जनपद में कोरोना संक्रमण तेजी के साथ फैल रहा है और हर दिन पचास से अधिक पॉजिटिव सामने आ रहे हैं। कोरोना संक्रमण को रोकने में जिला स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से फेल हो गया है। सैंपलिंग और कांटेक्ट ट्रेसिंग में बरतीं गईं लापरवाही लोगों के लिए मुसीबत बनकर सामने खड़ी है। मंगलवार की देर शाम वृंदावन निवासी एक व्यक्ति की नोएडा के हॉस्पिटल में कोरोना संक्रमण से मौत हो गई।
वृंदावन के दुसायत निवासी व्यक्ति को दो दिन पूर्व कोरोना संक्रमण के चलते पहले केडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, यहां हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग नोएडा के निजी अस्पताल ले गए, जहां देर शाम उनकी मृत्यु हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने इस केस को अभी अपने यहां जोड़ा नहीं है। इधर, बुधवार को 56 नए मामले सामने आए हैं। इस प्रकार जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7415 हो गई है। मोतीकुंज, रिफाइनरी टाउनशिप, डैंपियर नगर, जयगुरुदेव आश्रम, राधिका बिहार, अशोक विहार, केशवधाम वृंदावन, राधा वैली से, रुक्मिणी विहार वृंदावन, वात्सल्य ग्राम, मथुरा ब्लॉक, ग्राम बुर्जा, कृष्णानगर, हनुमान, गोविंदनगर, केएम हॉस्पिटल, मानिक चौक, अयोध्या नगर, केएम मेडिकल कैंपस, नौहझील, बरसाना, नंदगांव, सुखदेव नगर, गोविंदनगर और धौलीप्याऊ क्षेत्र से नए पॉजिटिव केस मिले हैं।
संक्रमण मिलने से विप्रा कार्यालय बंद
मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण में एक साथ चार कर्मचारी कोरोना संक्रमित निकले हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के दो कर्मचारी को भी कोरोना निकला है। प्राधिकरण उपाध्यक्ष नगेंद्र प्रताप ने अगले 24 घंटे के लिए दोनों कार्यालय बंद करा दिए हैं।
विज्ञापन
नियमों से हो रहा खिलवाड़, कैसे रुके संक्रमण का वार
आम लोगों से लेकर सरकारी अधिकारी कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के प्रयासों को पलीता लगा रहे हैं। बाजारों में उमड़ रही भारी भीड़ और नियमों की अनदेखी भारी पड़ रही है। बाजारों में लोग न उचित दूरी का पालन कर रहे हैं और न ही मास्क लगा रहे हैं। शहर के छत्ता बाजार, कोतवाली रोड, आगरा रोड, कृष्णा नगर आदि बाजारों में भारी भीड़ इस संक्रमण के फैलाव को बढ़ावा दे रही है।