फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Happiness classes will be held in schools of 15 districts including Mathura

मथुरा: मथुरा सहित 15 जनपदों के विद्यालयों में लगेंगी हैप्पीनेस की कक्षाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 08:05 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Happiness classes will be held in schools of 15 districts including Mathura
मथुरा। नन्हे-मुन्ने बच्चों के मन से पढ़ाई का डर निकालने और आंतरिक खुशी की समझ विकसित करने के लिए अब हैप्पीनेस पाठॺक्रम की शुरुआत होने जा रही है। यह पाठॺक्रम पायलट प्रोजेक्ट के तहत प्रदेश के 15 जनपदों में अगले शैक्षिक सत्र से शुरू होगा। इसमें मथुरा जनपद को भी शामिल किया गया है, जहां 1०-1० परिषदीय विद्यालयों में हैप्पीनेस की कक्षाएं चलेंगी। बच्चे खेल-खेल में पढ़ना सीखेंगे।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान प्रयागराज में छह दिवसीय राज्य स्तरीय अनुभूति/हैप्पीनेस पाठ्यचर्या विकास पर कार्यशाला आयोजित की गई है। इसमें प्रदेश भर के 32 शिक्षकों को अनुभूति/ हैप्पीनेस पाठ्यक्रम विकास पर चर्चा प्रशिक्षण दिया गया। इसमें खुशी क्या है, यह कैसे मिलती है, इसके लिए किस प्रकार के समझ की जरूरत है। हमें खुशी निरंतर मिलती रहे या क्षणिक खुशी के लिए ही हम सब कुछ कर रहे हैं, आदि विषयों को लेकर चयनित शिक्षकों ने विचार विनिमय कर योजना का फ्रेम वर्क तैयार किया।
विज्ञापन

इस कार्यशाला से लौटे शिक्षक मुकेश शर्मा ने बताया कि अनुभूति/हैप्पीनेस पाठ्यक्रम के लिए अन्य राज्यों के पाठ्यक्रमों की समीक्षा की गई। पाठॺक्रम में योग, खेल, आध्यात्मिक के माध्यम से आंतरिक खुशी की समझ बच्चों में विकसित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी शुरुआत आगामी नवीन सत्र से होगी। सीडी प्रशिक्षण नारायण प्रसाद शर्मा ने बताया कि हैप्पीनेस पायलट प्रोजेक्ट में मथुरा को शामिल किया गया है। सीमैट प्रयागराज में आयोजित प्रशिक्षण में जनपद से मुकेश शर्मा प्रावि कांकरगढ़ी नौहझील, जयवीर सिंह पूमा विद्यालय कजरौठ छाता, परमवीर सिंह प्रावि गांधी बैरनी बलदेव ने प्रतिभाग किया था।

15 जनपदों में चलेगा पायलट प्रोजेक्ट
हैप्पीनेस कार्यक्रम मथुरा सहित आगरा, वाराणसी, देवरिया, गोरखपुर, सिद्धार्थ नगर, प्रयागराज, अमेठी, अयोध्या, लखनऊ, मुरादाबाद, मेरठ, गाजियाबाद, झांसी एवं चित्रकूट को प्रथम चरण में पायलट प्रोजेक्ट के तहत चयनित किया गया है। जहां 10 परिषदीय विद्यालयों हैप्पीनेस पाठ्यक्रम की कक्षाएं चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed