{"_id":"60f827188ebc3e6da3646979","slug":"mathura-hands-raised-in-the-court-of-allah-seeking-freedom-from-kovid-and-prosperity-in-the-country-mathura-news-agr500673421","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: अल्लाह की बारगाह में बंदों के उठे हाथ, कोविड से मुक्ति और देश में खुशहाली की मांगी दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: अल्लाह की बारगाह में बंदों के उठे हाथ, कोविड से मुक्ति और देश में खुशहाली की मांगी दुआ
विज्ञापन
वृंदावन में ईदगाह में नमाज अदा करने के बाद अल्लाह से दुआ करते मुस्लिम नमाजी।
- फोटो : VRINDAVAN
मथुरा/वृंदावन। धर्म नगरी मथुरा-वृंदावन में ईद-उल-अजहा का त्योहार सादगी के साथ मनाया गया। मस्जिदों में इमाम के साथ सीमित संख्या में लोगों ने नमाज अदा की। कोविड के चलते इस बार भी ईद की नमाज घरों में ही हुई। नमाज के बाद अल्लाह की बारगाह में हाथ उठाकर बंदों ने दुनिया से कोरोना के खात्मे और देश में अमन व खुशहाली की दुआ मांगी।
कोविड की तीसरी लहर की संभावना के चलते सरकार के दिशानिर्देशों के तहत बुधवार को बकरीद सादगी के साथ मनाई गई। प्रात:काल मथुरा स्थित शाही मस्जिद में इमाम साजिद उल्ला कादरी की देखरेख में तनवीर अहमद, सुलेमान कुरैशी, यूनिश कुरैशी, हमीद खान, लाला पहलवान, हवीब अंसारी, जीया उलहक ने नमाज अदा की। वृंदावन में जामा मस्जिद में कमेटी के अध्यक्ष आजाद कुरैशी, कर्बला कब्रिस्तान कमेटी के सचिव सैयद मुस्तफा
आलम, भुल्ली कुरैशी, उस्मान कुरैशी, इस्लाम उस्मानी आदि ने नमाज अदा की। इसके अलावा कोविड के चलते मुस्लिम समाज के लोगों ने घरों में ही नमाज पढ़ी। घरों की छतों पर भी लोगों ने ईद की नमाज अदा की।
विज्ञापन
इस दौरान मथुरा-वृंदावन में नमाज के बाद अल्लाह की बारगाह में हाथ उठाकर बंदों ने कोविड से मुक्ति, देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ की। फिर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते हुए ईद की खुशियां साझा कीं। इस दौरान मुस्लिम क्षेत्रों में उत्साह का माहौल लोगों में नजर आया। नए कपड़ों में
एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की खुशियां जाहिर करते हुए सभी नजर आए।
ईद को देखते हुए मुस्लिम क्षेत्रों में नगर निगम ने विशेष सफाई के इंतजाम किए थे, जबकि सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात किया गया था। मस्जिदों में सिर्फ 50 लोगों के लिए ही नमाज की अनुमति दी गई थी। कोविड की पाबंदी के चलते सड़कों पर भीड़ नहीं रही। बच्चों में विशेष उत्साह दिखाई दिया।