फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Gyananand Maharaj performed the first aarti of Thakur Anand Bihari temple

मथुरा: ज्ञानानंद महाराज ने की ठाकुर आनंद बिहारी मंदिर की प्रथम आरती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 08:36 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Gyananand Maharaj performed the first aarti of Thakur Anand Bihari temple
ठाकुर आनंद बिहारी मंदिर में लोगों को संबोधित करते महामंडलेश्वर ज्ञानानंद महाराज। - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। गुरुकृपा सेवा समिति एवं अवधधाम सेवा समिति द्वारा नवनिर्मित अवधधाम मंदिर में दिव्यमूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में राधा-कृष्ण की मूर्ति स्थापित की गई।
विज्ञापन

उनका नामकरण महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने ठाकुर श्रीआनंद बिहारी महाराज किया। महाराजश्री ने इस मंदिर की प्रथम आरती कर ठाकुरजी का जयघोष किया। ठाकुरजी को छप्पन भोग निवेदित किए गए।
विज्ञापन

महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि मैं बड़भागी हूं जो मुझे इस मंदिर की नींव में पहली शिला रखने का सौभाग्य 3 वर्ष पूर्व प्राप्त हुआ था। तभी से मैं इस स्थान से हृदय से अत्यधिक जुड़ा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवधधाम के परमाध्यक्ष दाऊजी महाराज ने कहा कि समिति ने प्रतिवर्ष वसंत पंचमी को अवधधाम का वार्षिकोत्सव एवं ठाकुर श्रीआनंद बिहारी महाराज का पाटोत्सव का निर्णय किया है।

समन्वय वेदजी महाराज व मीडिया प्रभारी डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने कहा कि वृंदावन में अवधधाम की स्थापना कृष्ण भक्तों को श्रीधाम वृंदावन से जोड़ने के लिए हुई है। इस मौके पर राधे राधे महाराज, आचार्य बद्रीश महाराज, महंत सुबोधनंद महाराज, बिहारी शरण महाराज, भागवताचार्य पुरुषोत्तम शास्त्री महाराज, मंहतसंतोष पांडेय, तन्मय महाराज, डॉ. निरंजन पाराशर, डॉ. राधाकांत शर्मा, कमल सागर महाराज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed