{"_id":"60a1265b8ebc3e11545c1f0c","slug":"mathura-govardhan-tehsil-administration-tightens-its-back-to-break-the-corona-chain-mathura-news-agr492072173","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: कोरोना की चेन तोड़ने के लिए गोवर्धन तहसील प्रशासन ने कसी कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: कोरोना की चेन तोड़ने के लिए गोवर्धन तहसील प्रशासन ने कसी कमर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्धन (मथुरा)। गांवों की तरफ कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए एसडीएम राहुल यादव ने तहसील गोवर्धन में कंट्रोल रूम बना कर निगरानी समिति का गठन किया है।
एसडीएम यादव ने बताया कि डीएम के आदेशानुसार कोरोना महामारी की चेन तोड़ने के लिए नगरीय क्षेत्र में वार्ड वार व ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम वार निगरानी समिति का गठन किया गया है। इस समिति के पर्यवेक्षण के लिए क्षेत्र के सभी नियुक्त सेक्टर अधिकारियों, बीडीओ, ईओ, लेखपाल आदि के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
ग्रामीण निगरानी समिति का अध्यक्ष प्रधान व नगरीय क्षेत्र का अध्यक्ष सभासद होगा। इस समिति का कार्य है कि यदि कोई व्यक्ति होम आइसोलेशन है तो उसे मेडिकल किट मिली या नहीं व उसके क्षेत्र में समय-समय पर सैनिटाइज कराया जाय। राहुल यादव ने बताया कि तहसील कंट्रोल रूम में नायब तहसीलदार विजय श्याम दुबे के निर्देशन में लेखपाल रामबाबू सैनी, देशराज सिंह, पवन कुमार, राजवीर सिंह, जितेंद्र, योगेश कुमार की शिफ्ट के हिसाब से तैनाती की गई है। एसडीएम राहुल यादव ने सभी नागरिकों से अपील की है कि मास्क अवश्य पहन कर रखें एवं दो गज दूरी बनाएं रखें। अनावश्यक घर से बाहर न निकलें। कोरोना की चैन तोड़ने के लिए हमारा साथ दें।
विज्ञापन
गांवों की तरफ कोरोना के बढ़ते प्रकोप को मद्देनजर डीएम के आदेशानुसार तत्काल प्रभाव से तहसील में कंट्रोल रूम बना कर निगरानी समिति का गठन किया गया है, जिसके माध्यम से मरीज की पूरी जानकारी रखी जाएगी व उसको मेडिकल किट उपलब्ध कराना, उसके क्षेत्र में सैनिटाइज आदि का ध्यान रखा जाएगा, जिससे कोरोना की चेन को तोड़ा जा सकेगा।
- राहुल यादव, एसडीएम, गोवर्धन।