फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Five robbers who entered doctor's house arrested

मथुरा: डॉक्टर के घर घुसे पांच लुटेरे गिरफ्तार

Fri, 11 Jun 2021 08:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Five robbers who entered doctor's house arrested
मथुरा। शहर की द्वारिकापुरी कॉलोनी में डॉक्टर के घर में कोरियर ब्वॉय बनकर घुसे लुटेरों ने लूट की कोशिश की। डॉक्टर की पत्नी और दो बेटियों के शोर मचाने पर लुटेरे डॉक्टर की पत्नी का पर्स लेकर भागने लगे। स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। कोतवाली पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस बदमाशों से कार, रिवाल्वर, एक लेडीज पर्स में 15 हजार रुपये और आर्टिफिशियल जेवरात बरामद होना बता रही है।
विज्ञापन

कार में सवार होकर पांच लुटेरे बृहस्पतिवार को द्वारिकापुरी पहुंचे। कार में तीन लुटेरे बैठे रह गए, जबकि हथियारों से लैस दो लुटेरों ने डॉक्टर हरीश चंद सोलंकी के घर की बेल बजाई। डॉक्टर की धर्मपत्नी आशा ने दरवाजा खोला तो दोनों अंदर घुस आए। शोर मचाने पर लुटेरों के पैर उखड़ गए और भागने लगे जिन्हेें लोगों ने पकड़ लिया। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि राजीव निवासी गांव बालौर, बहादुरगढ़ (झज्जर), अनिल शर्मा उर्फ भोलू, विष्णु शर्मा और श्यामसुंदर शर्मा निवासी राधेश्याम कॉलोनी, हरीश शर्मा निवासी छरौरा, वृंदावन को पकड़ा है।
विज्ञापन

वहीं, चौकी प्रभारी राकेश यादव ने बताया कि लूट की कोशिश से पहले घर की रेकी की गई थी। यह रेकी पकड़े गए लुटेरे श्यामसुंदर की सास ने की है। डॉक्टर की पत्नी के संग यह महिला दीपक जलाने जाती है। फिलहाल महिला की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed