फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Fire in parcel car on highway near refinery

मथुरा: रिफाइनरी निकट हाईवे पर लगी पार्सल गाड़ी में आग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Fire in parcel car on highway near refinery
मथुरा। पार्सल गाड़ी में लगी आग को बुझाते फायरकर्मी। - फोटो : MATHURA
टाउनशिप (मथुरा)। थाना रिफाइनरी के निकट उस समय भगदड़ मच गई, जब सेफ एक्सप्रेस कंपनी की डाक पार्सल गाड़ी में अचानक आग लग गई। गाड़ी से धुएं के साथ तेज लपटें उठने लगी। चालक ने तुरंत गाड़ी को रोका और कूदकर जान बचाई। पुलिस ने रिफाइनरी से फायरब्रिगेड की गाड़ी बुलाकर आग पर काबू पाया। इस दौरान हाईवे पर जाम लग गया।
विज्ञापन

पार्सल गाड़ी में आग लगने पर चालक ने थाना रिफाइनरी नजदीक होने पर पुलिसकर्मियों को सूचना दी। पुलिस ने देर न करते हुए तत्काल रिफाइनरी से फायरब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाया और आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक गाड़ी का इंजन पूरी तरह जल गया।
विज्ञापन

गाड़ी में भरे पर्सलों को देखा तो आग उनमें में भी लग रही थी। पुलिस कर्मियों की सहायता से चालक ने गाड़ी की सील तोड़कर अंदर से पार्सलों को सुरक्षित निकाला। फायरब्रिगेड कर्मियों ने पानी व आग बुझाने वाला पाउडर का छिड़काव कर आग पर काबू पाया। गाड़ी में आग लगने की वजह इंजन से शॉर्ट सर्किट बताया गया। चालक ने बताया कि गाड़ी इंदौर से विभिन्न कंपनियों के पार्सल लेकर नोएडा जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed