फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Farmers will jam Yamuna Expressway due to shortage of DAP

मथुरा: डीएपी की किल्लत को लेकर यमुना एक्सप्रेस वे जाम करेंगे किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Farmers will jam Yamuna Expressway due to shortage of DAP
भारतीय किसान यूनियन की बैठक में पदाधिकारी। - फोटो : MATHURA
बलदेव (मथुरा)। पूरे जिले में डीएपी खाद की किल्लत व्याप्त है। किसान खाद के लिए मारे-मारे फिर रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारी किसानों की खाद की समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। खाद न मिलने से बहुत से किसानों की सरसों की बुवाई पिछड़ गई है। वहीं गेहूं की बुवाई का भी समय शुरू हो गया है। खाद की समस्या को लेकर भाकियू (टिकैत) तीन नवंबर को आंदोलन करेगी।
विज्ञापन

मंडल कैंप कार्यालय बरौली पर हुई बैठक में कमेटी गठित कर निर्णय लिया गया कि तीन नवंबर को सुबह 10 बजे से पुल संख्या 128 दौलतपुर मोड़ पर डीएपी की किल्लत को लेकर किसान बड़ा आंदोलन करेंगे। यहां एक्सप्रेसवे को जाम किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष बुद्धा सिंह प्रधान, मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह परिहार ने कहा कि मथुरा में बीजेपी सरकार के विधायक मंत्री, सांसद होते हुए भी जनपद के किसानों को डीएपी खाद के चलते त्राहि-त्राहि मची है। चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं किया गया तो किसान खुले आसमान के नीचे दिवाली मनाएंगे। मंडल प्रवक्ता ललित शर्मा, जगदीश परिहार, देवेश पाठक, वेदांत उपाध्याय, चंद्रभान सिंह, चंमी लाल, मान सिंह, सत्यदेव चौधरी, ओमवीर परिहार, इंद्रपाल परिहार, हेमंत परिहार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed