{"_id":"6166f979704dbd4f3627e2cb","slug":"mathura-farmers-clash-over-fertilizer-in-police-presence-mathura-news-mtr506865950","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: पुलिस मौजूदगी में खाद को लेकर भिड़े किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: पुलिस मौजूदगी में खाद को लेकर भिड़े किसान
विज्ञापन
सोसायटी पर आपस में भिड़े किसानों को अलग करती पुलिस।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्धन (मथुरा)। सहकारी समिति पर डीएपी खाद लेने पहुंचे किसान पुलिस की मौजूदगी में आपस में भिड़ गए। जमकर हाथापाई हुई। पुलिस ने बमुश्किल एक-दूसरे को अलग किया। खाद वितरण में लापरवाही की सूचना पर एसडीएम मौके पर पहुंचे। उन्होंने सचिव को हिदायत देकर कर्म निष्ठा से किसानों को खाद मुहैया कराने के निर्देश दिए।
बुधवार को गोवर्धन सहकारी समिति पर डीएपी खाद लेने सैकड़ों किसान पहुंचे। वहां भीड़ लग गई। सचिव गेट बंद कर बैठ गए। इससे किसानों में आक्रोश पनप गया। विवाद की आशंका को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंच गई। किसानों को लाइन में खड़ा कर एक-एक कर खाद लेने को कहा गया। इस दौरान कुछ लोगों ने एक-दूसरे के आगे लाइन में घुसकर विवाद खड़ा कर दिया।
पहले नंबर आने को लेकर दो किसानों के बीच मारपीट हो गई। एसडीएम अजय कुमार सिंह सहकारी समिति पहुंचे। उन्होंने सचिव को हिदायत देकर खाद वितरण कराने के निर्देश दिए। राधाबल्लभ ने बताया कि सोसायटी पर खाद समय से नहीं मिल रही है। एसडीएम के पहुंचने पर दो-दो बोरा खाद किसानों को दी है।
विज्ञापन
सचिव सहकारी समिति गोवर्धन राधा ने बताया कि खाद कम आ रही है, जितनी खाद सोसायटी पर आती है, उसे किसानों को दो-दो बोरा के हिसाब से वितरण कराया जा रहा है।