फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Farmers back down on silt cleaning, will not protest

मथुरा: सिल्ट सफाई पर किसान पीछे हटे,नहीं करेंगे विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 09:09 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Farmers back down on silt cleaning, will not protest
मथुरा। अभी तक सिल्ट सफाई के लिए सिंचाई विभाग पर दबाव बना रहे किसान पीछे हट गए हैं। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियोें को नहरों की सिल्ट हटाने के लिए दस दिन का समय और दिया है। इस संबंध में सिंचाई उपाध्यक्ष के आवास पर किसानोें की बैठक हुई। इसमें सिल्ट सफाई को लेकर किसानों ने असंतोष व्यक्त किया। 22 नवंबर का सिंचाई उपाध्यक्ष का धरना स्थगित किए जाने पर किसान एकमत दिखे।
विज्ञापन

रविवार को सिंचाई बंधु के उपाध्यक्ष सुधीर रावत के आवास पर किसानों की बैठक हुई। इसमें राया, मगोर्रा और फोंडर, बछगांव आदि क्षेत्र के किसान आए। उन्होंने बताया कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों की ओर से चेतावनी मिलने के बाद काम को तेज किया है। भारतीय किसान यूनियन भानु के जिला अध्यक्ष देवेंद्र पहलवान, हरैश ठैनुआ और भारतीय किसान यूनियन अंबावता के जिलाध्यक्ष राजकुमार तोमर एवं उनके अन्य साथियों ने समय से पानी ना मिलने को लेकर असंतोष व्यक्त किया एवं कुछ एक जगह गुणवत्ता परक सफाई कार्य ना किए जाने के लिए नाराजगी व्यक्त की ।
विज्ञापन

सिंचाई बंधु उपाध्यक्ष सुधीर रावत ने भूख हड़ताल को स्थगित करने की घोषणा की। बैठक में मौजूद सिटी मजिस्ट्रेट जवाहर श्रीवास्तव तथा सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सौर्य वर्द्घन सिंह को 10 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया और शेष रह गए सिल्ट सफाई कार्यों को 10 दिन में पूर्ण कराने का अल्टीमेटम जिला प्रशासन को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि उनको दस सूत्री मांग पत्र दिया गया है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का नेतृत्व कर रहे अधिशासी अभियंता सौर्यवर्धन सिंह ने कहा कि जो भी खामियां रह गई हैं, उनको शीघ्रातिशीघ्र दूर कर देंगे। सिंचाई बंधु के उपाध्यक्ष ने बताया कि दस दिन बाद काम की समीक्षा की जाएगी और यदि काम को सुधार लिया तो दस दिन बाद सिंचाई विभाग के अधिकारियों का किसानोें के साथ मिलकर स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed