{"_id":"61d1dd9b863730037e5fad24","slug":"mathura-fake-dig-of-ib-caught-by-police-mathura-news-mtr5111458141","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: पुलिस के हत्थे चढ़ा आईबी का फर्जी डीआईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: पुलिस के हत्थे चढ़ा आईबी का फर्जी डीआईजी
विज्ञापन
मथुरा। पकड़ा गया फर्जी इंटेलिजेंस ब्यूरो का डीआईजी।
- फोटो : VRINDAVAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। आईबी का फर्जी डीआईजी बनकर पुलिस पर रौब झाड़ना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है।
रमणरेती स्थित इस्कॉन गेस्टहाउस में शनिवार को पहुंचे एक व्यक्ति ने अपना परिचय आईबी (इंटेलीजेंस ब्यूरो) का डीआईजी के रूप में देते हुए कमरा खुलवाने को कहा। लेकिन गेस्टहाउस स्टाफ द्वारा नववर्ष के चलते रूम खाली न होने का हवाला दिया। इस पर आरोपी ने स्टाफ को लताड़ा और एसपी ट्रैफिक व एसपी क्राइम को भी फोन करके रूम दिलवाने के साथ मंदिरों के दर्शन करवाने की बात कही।
अधिकारियों को आरोपी की बातों पर शक हुआ और उन्होंने उसके खिलाफ जानकारी करनी शुरू कर दी। अधिकारियों को सच्चाई का पता लगा तो उन्होंने वृंदावन पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। कोतवाली प्रभारी अजय कौशल मय पुलिसबल के साथ वहां पहुंचे और आरोपी युवक को इस्कॉन गेस्टहाउस के बाहर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पकड़े गए युवक ने पूछताछ में अपना नाम अभिजीतकर पुत्र तपुनकर निवासी कोलकाता, हाल निवासी गुरुग्राम बताया। पुलिस ने विभिन्न संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
एक व्यक्ति इस्कॉन में आकर कमरा दिलाने के लिए दबाव बना रहा था। अभिजीतकर ने एसपी ट्रैफिक और एसपी क्राइम को फोन करके दबाव बनाने के साथ ही ट्रांसफर कराने की धमकी दी। जांच के बाद चौकी प्रभारी रमणरेती दुष्यंत कौशिक द्वारा मुकदमा दर्ज कराने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
- एमपी सिंह, एसपी सिटी, मथुरा