फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Energy minister lies about drain tamping

मथुरा: नाले टैंपिग को लेकर बोलते हैं उर्जामंत्री झूठ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 06:12 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Energy minister lies about drain tamping
मथुरा। यमुना जल प्रदूषण मुक्ति मंच ने ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा पर एक बार फिर यमुना भक्तों को छला जाने का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया है। यमुना प्रदूषण मुक्ति मंच के प्रमुख संजय हरियाणा ने कहा है कि ऊर्जा मंत्री ने यमुना में गिरने वाले सभी नालों को 31 अक्तूूबर 2021 तक टेप करने की घोषणा की थी। वह घोषणा मात्र ब्रजवासियों और यमुना भक्तों को छलने और मात्र झूठ का पुलिंदा साबित हुई है।
विज्ञापन

यमुना भक्त संजय ने चेतावनी देते हुए कहा की विधायक बताएं कि कितनी बार जनता के समक्ष झूठ बोलेंगे और यमुना के कार्य को पूर्ण कराने की जिम्मेदारी से बचेंगे। सक्षम अधिकारियों ने तय समय में कार्य पूर्ण न करने पर अभी तक किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को निलंबित न किया जाना दर्शाता है कि वह इस कार्य में कितनी रुचि ले रहे हैं। ऊर्जा मंत्री के कार्यकाल के 5 साल पूरे होने वाले हैं। संभवत: वह किसी तरह झूठे वादे कर इस समय को निकालना चाहते हैं।
विज्ञापन

उन्होेंने चेतावनी देते हुए कहा है कि यमुना जल प्रदूषण मुक्ति मंच और यमुना रक्षक दल मिलकर इस यमुना प्रदूषण मुक्ति आंदोलन की गति को तेज करेंगे। निकट भविष्य में बहुत जल्द 10 हजार यमुना भक्तों के साथ डीएम को ज्ञापन दिया जाएगा। अगर यमुना जल को प्रदूषित किए जाने वाले नालों को डायवर्ट कर समस्त नालों को बंद नहीं किया जाता है तो अंतिम संघर्ष के रूप में एक लाख से ज्यादा जमुना भक्त ब्रजवासी गोकुल से लेकर दिल्ली तक यमुना तट के किनारे बैठकर आंदोलन करेंगे। इसकी जिम्मेदारी पूरी तरह से सरकार और विधायक की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed