फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Election campaign started spreading on social media

मथुरा: सोशल मीडिया पर छाने लगा चुनाव प्रचार

Mon, 23 Aug 2021 07:20 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 07:20 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Election campaign started spreading on social media
मथुरा। बार एसोसिएशन के चुनाव में अपना भाग्य आजमा रहे 28 प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार के लिए सोशल मीडिया व्हाट्सएप और फेसबुक पर मोर्चा खोल दिया है। वह इस माध्यम से न केवल अपना प्रचार कर रहे हैं बल्कि अधिवक्ताओं से संबंधित कई मुद्दों को भी उछाल कर वोट मांग रहे हैं। जानकारी रहे तीन सितंबर को बार एसोसिएशन के छह पदों के लिए कुल 2866 अधिवक्ताओं को वोट डालने हैं।
विज्ञापन

अब चुनाव मैदान में अध्यक्ष पद पर कुल छह, उपाध्यक्ष पद पर पांच, छह अधिवक्ता सचिव पद के लिए व संयुक्त सचिव के लिए पांच और कोषाध्यक्ष और ऑडिटर पद के लिए तीन-तीन अधिवक्ता चुनाव मैदान में हैं। मतदान में असली रस्साकसी अध्यक्ष और सचिव के पद के लिए चल रही है। मुख्य रूप से बार एसोसिएशन के मतदान में अध्यक्ष और सचिव पद के दावेदार विभिन्न मुद्दों के साथ चुनाव प्रचार कर रहे हैं। उनके द्वारा अपने इन मुद्दों को सोशल मीडिया, फेसबुक आदि के माध्यम से सदस्य अधिवक्ताओं तक पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन

बन रहे हैं रोज नए ग्रुप
मोबाइल नंबर को जोड़कर अधिवक्ताओं के रोज नए ग्रुप बन रहे हैं। दावेदार अधिवक्ता इन ग्रुपों के माध्यम से अपने समर्थकों की पहचान कर रहे हैं। हालांकि इस दौड़ में एक दो अधिवक्ता बहुत आगे हैं, उनके द्वारा बहुत पहले से इस प्रकार के ग्रुप तैयार कर लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के दावेदार कन्हैयालाल शर्मा ने नामांकन वापस लिया
अध्यक्ष पद के दावेदार कन्हैयालाल शर्मा ने 23 अगस्त को नामांकन वापस ले लिया है। इस प्रकार से अब अध्यक्ष पद पर सिर्फ छह ही दावेदार बचे हैं और कुल प्रत्याशी अधिवक्ताओं की संख्या 29 से 28 हो गई है। अध्यक्ष पद पर अब प्रदीप राजपूत, रामवीर सिंह, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, मदन गोपाल सिंह, अजीत तेहरिया, आलोक सिंह के बीच चुनावी जंग है। बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुशील शर्मा ने बताया कि 23 अगस्त को सभी नामांकन की जांच कर ली गई है। कोई भी पर्चा निरस्त नहीं किया गया है। अध्यक्ष पद से कन्हैयालाल शर्मा ने नामांकन वापस ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed