फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Drinking water system faltering on Bakrid, Namazi thirsty for water

मथुरा: बकरीद पर लड़खड़ाई पेयजल व्यवस्था, पानी को तरसे नमाजी

Wed, 21 Jul 2021 07:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Drinking water system faltering on Bakrid, Namazi thirsty for water
लड़खड़ाई पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त कराने के लिए पहुंचे नगर आयुक्त अनुनय झा। - फोटो : MATHURA
मथुरा। मुस्लिमों के सबसे बड़े त्योहार ईद-उल-अजहा पर नमाजी सरकारी विभागों की लापरवाही से पेयजल की एक-एक बूंद को तरस गए। व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर निगम ने मुस्लिम बस्तियों में एक दर्जन पानी के टैंकर सप्लाई के लिए भेजे। नगर आयुक्त ने एक्सईएन जल निगम और प्रभारी महाप्रबंधक जल को फटकार लगाते हुए कहा कि आप सभी रात को ही आपस में सामंजस्य कर लेते तो ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं हो होती। नगर आयुक्त पंपिंग स्टेशन पर बैठकर टेक्निकल फॉल्ट को दूर कराने में लगे रहे। उन्होंने मौके के लिए एक ट्रांसफार्मर विद्युत विभाग से भी मंगाया।
विज्ञापन

मंगलवार की रात बारिश के कारण निगम के भूतेश्वर जोनल पंपिंग स्टेशन पर विद्युत सप्लाई भंग हो जाने से मुस्लिम बस्ती मनोहरपुरा, डीगगेट, नई बस्ती आदि क्षेत्रों में पेयजल की सप्लाई ठप हो गई। इसके बाधित होने की सूचना पर नगर आयुक्त अनुनय झा ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि 10 घंटे से अधिक होने के बावजूद बिजली सप्लाई सुचारु नहीं हो पाई है, जिस पर उन्होंने विद्युत निगम के निदेशक से फोन पर बातचीत की। उन्होंने स्थानीय स्तर पर भी विद्युत अधिकारियों से विद्युत सप्लाई तत्काल ठीक करने की बात कही। इस बीच पेयजल किल्लत को दूर करने के लिए सभी मुस्लिम बस्तियों में पानी के टैंकर बेचकर संभावित अप्रिय स्थिति को काबू करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

कृष्णा नगर क्षेत्र के एक्सईएन सचिन गुप्ता ने बताया कि विभाग की ओर से कहीं कोई कमी नहीं रही। भूतेश्वर पंपिंग स्टेशन पर लगे 450 किलोवाट के ट्रांसफार्मर के मीटर तक विद्युत सप्लाई निरंतर बरकरार है। इस पंपिंग स्टेशन पर लगे ट्रांसफार्मर और बीसीबी की मरम्मत देखरेख की जिम्मेदारी वाटर वर्क्स और जल निगम की है। मौके पर पहुंचकर चेकिंग कराई तो पता चला कि बीसीबी में दिक्कत है, उसका एक डैमेज इंसुलेटर चेंज किया गया जिसके कारण एकदम केबल ब्लॉस्ट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed