फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Devotees will be drenched in the color of spirituality and religiosity

मथुरा: आध्यात्म और धार्मिकता के रंग से सराबोर होगें श्रद्घालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 10:52 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Devotees will be drenched in the color of spirituality and religiosity
वृंदावन (मथुरा)। उदासीन स्वामी रामानंद ट्रस्ट के तत्वावधान में 82 वां होली महोत्सव 10 मार्च से श्रोतमुनि निवास में विभिन्न सांस्कृतिक व धार्मिक अनुष्ठानों के साथ प्रारंभ होगा। इसमें देश के विभिन्न राज्यों के श्रद्धालु व पर्यटक अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन

महोत्सव की जानकारी देते हुए स्वामी आनंद भास्कर महाराज ने बताया कि सब जग होरी या ब्रज होरा की धार्मिक मान्यता व धारणा के चलते ही संपूर्ण विश्व के लोग ब्रजभूमि में होली खेलने आते हैं। तीर्थ नगरी वृंदावन में श्रद्धालुओं और पर्यटकों को होली के रंगों के साथ आध्यात्म, भक्ति, धार्मिकता, परंपराओं के रंगों से भी सराबोर करने के उद्देश्य से संतों के सानिध्य में होली महोत्सव 10 मार्च से मनाया जा रहा है।
विज्ञापन

स्वामी अनिलानंद महाराज ने बताया कि महोत्सव में रासाचार्य श्रीचंद्र शर्मा की रास मंडली द्वारा विशेष रूप से महारास लीला, मयूर नृत्य, फूलों की होली का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर स्वामी निर्मल दास, स्वामी श्यामानंद, महामंडलेश्वर स्वामी प्रकाशानंद स्वामी परमानंद, लाल बाबा, गुरु दास , हर्षित मुनि, दान बिहारी गौतम, गोपाल नंद झा , आरबी गोयल, रमेश प्रसाद गुप्ता , अशोक माहेश्वरी, कमल वाधवा, समीर वाधवा व केशुभाई थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed