फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Devotees gathered to see Mahalakshmi in Belvan

मथुरा: बेलवन में महालक्ष्मी के दर्शनों को उमड़े श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 08:36 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Devotees gathered to see Mahalakshmi in Belvan
मथुरा। बेलवन में लक्ष्मीजी का विग्रह। - फोटो : MATHURA
मांट (मथुरा)। गांव जहांगीरपुर के निकट यमुना किनारे बेलवन मंदिर में मां लक्ष्मी जी के दर्शन के लिए पौष माह के पहले बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने दर्शन कर भंडारों में खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तड़के से बेलवन जाने वालों का तांता लग गया। मंदिर में लक्ष्मीजी के दर्शन के लिए शाम तक भीड़ उमड़ती रही। दूर-दराज से आए लाखों श्रद्धालुओं ने कतार में घंटों इंतजार कर मां के दर्शन कर मनौती मांगी। वहां चल रहे भंडारों में खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

जगह-जगह जाम लगने के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। दूर-दराज से आए तमाम लोगों ने मंदिर पर भंडारा भी किया। महालक्ष्मी ग्राम सेवा समिति के अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि माह का पहला बृहस्पतिवार होने से दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। इस बार पौष माह में चार मेलों का आयोजन होगा। मथुरा से दर्शन करने आई महिला मनीषा ने बताया कि वह पिछले पांच वर्ष से यहां आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed