{"_id":"617e8fd1cfda2862af2455d5","slug":"mathura-devaki-farewell-procession-taken-out-in-krishna-leela-grand-welcome-everywhere-mathura-news-mtr507892796","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: कृष्णलीला में निकाली देवकी विदाई यात्रा, जगह-जगह भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: कृष्णलीला में निकाली देवकी विदाई यात्रा, जगह-जगह भव्य स्वागत
विज्ञापन
श्रीकृष्ण लीला मंचन में उपस्थित अतिथिगण।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्धन (मथुरा)। मुकुट मुखारबिंद मंदिर दसविसा से देवकी विदाई यात्रा नगर भ्रमण को निकाली गई। विभिन्न आकर्षक झांकियों के साथ निकली यात्रा का मानसी गंगा तिराहे पर सिंघल मिष्ठान, दानघाटी मंदिर पर सेवायत मथुरा दास कौशिक, डीग अड्डा पर ठाकुर समाज, बड़ा बाजार में लाला जी परिवार द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
बड़ा बाजार में आकाशवाणी लीला का मंचन किया गया। आकाशवाणी में अपने काल की खबर सुन कंस घबरा गया और वसुदेव, देवकी को बंदी बनाने का हुकुम सुनाया। बैंडबाजों से निकाली गई यात्रा में भक्तगण थिरकते नजर आए।
कृष्ण-कन्हैया लाल और गिरिराज महाराज के जयकारों से तलहटी गूंजने लगी। विधायक कारिंदा सिंह और मुकुट मुखारबिंद मंदिर रिसीवर उमाकांत चतुर्वेदी ने आरती उतार कर यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा में रामबाबू शर्मा, कलुआ बोहरे, राजू लंबरदार, श्याम लाल, पप्पू बोहरे, नर्सिंग, मुरारी, हरिओम शर्मा, हरी बीकानेरी, पप्पू, विष्णु भगवान, राम कुमार, राकेश शर्मा, मनोज लंबरदार, राजू फौजी, चंद्र विनोद कौशिक, कपिल बोहरे, राम शर्मा, कन्हैया शर्मा आदि साथ थे। संवाद