{"_id":"66f4a3e017cb362b4a0074b6","slug":"mathura-delhi-route-was-disrupted-for-3-hours-due-to-breakage-of-ohe-line-mathura-news-c-369-1-mt11006-118633-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: ओएचई लाइन टूटने से 3 घंटे बाधित रहा मथुरा-दिल्ली रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: ओएचई लाइन टूटने से 3 घंटे बाधित रहा मथुरा-दिल्ली रूट
विज्ञापन
मथुरा। आगरा-दिल्ली मेन डाउन लाइन पर बुधवार को दौड़ रही मथुरा-दिल्ली शटल के पैंटो में फंसकर ओएचई लाइन टूट गई। इससे रूट पर ट्रेनों का संचालन करीब 3 घंटे तक प्रभावित रहा। 48 घंटे में ओएचई लाइन टूटने की यह दूसरी घटना सामने आई है।
ट्रेन संख्या 04967 मथुरा-दिल्ली ईएमयू जंक्शन से प्रात: पांच बजे यात्रियों को लेकर मेन डाउन लाइन से दिल्ली रूट पर रवाना हुई। ट्रेन 5 बजकर 20 मिनट पर जैसे ही वृंदावन रोड स्टेशन से अझई स्टेशन की तरफ आगे बढ़ी। ट्रेन के पैंटो में फंसकर डाउन मेन लाइन का ओएचई तार टूट गया। ऐसा होते ही ईएमयू के पहिए ट्रैक पर थम गए। ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया।
रूट पर पीछे आ रही ट्रेनों को बीच रास्ते में ही रोक दिया गया। अन्य एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई। ओएचई लाइन टूटने की जानकारी मिलते ही रेलवे की तकनीकी टीम के कर्मचारी ओएचई निरीक्षण यान के साथ मौके पर पहुंचे। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद सुबह सवा आठ बजे लाइन को सही किया गया। इसके बाद बीच रूट पर खड़ी ट्रेनों को एक एक कर आगे निकाला गया। जब तक मरम्मत कार्य चला रूट से एक भी ट्रेन को आगे रवाना नहीं किया गया।
विज्ञापन
लेट हुईं ट्रेनें, यात्री हुए परेशान
हादसे के बाद ट्रेनों का संचालन बाधित हुआ तो सफर कर रहे यात्री परेशान हो उठे। ट्रेनें आगे बढ़ीं तो यात्रियों ने राहत की सांस ली। रफ्तार धीमी पड़ने की वजह से ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे की देरी से दिल्ली और आगे के गंतव्य स्टेशनों तक पहुंचीं। ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण सबसे ज्यादा परेशानी, बुजुर्गों और बच्चों को उठानी पड़ी।
मालगाड़ी पलटने वाले घटनास्थल के पास हुआ हादसा
ये हादसा भी उसी जगह के आसपास हुआ है। जहां सूरतगढ़ जा रही मालगाड़ी के डिब्बे पलट गए थे। जब इसकी जानकारी सुबह रेलवे अधिकारियों को हुई तो उनमें अनहोनी की आशंका से खलबली मच गई। जब अधिकारी मौके पर पहुंचे और हादसे की वजह पूरी तरह साफ हुई, तब कहीं जाकर सभी ने राहत की सांस ली।
ओएचई लाइन टूटने की वजह से डाउन मेन लाइन से दिल्ली की तरफ जाने वाली करीब आठ ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। दिल्ली-आगरा अप लाइन रूट पर दो ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। ओएचई लाइन की मरम्मत होने के बाद रूट पर ट्रेनों का संचालन सुचारू हो पाया।
-प्रशस्ति श्रीवास्तव, जनसंपर्क अधिकारी- उत्तर मध्य रेलवे