{"_id":"63b9ab7fbeb6172f117449ec","slug":"mathura-crowd-pressure-reduced-in-bankebihari-temple-mathura-news-mtr5271673190","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: बांकेबिहारी मंदिर में कम हुआ भीड़ का दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: बांकेबिहारी मंदिर में कम हुआ भीड़ का दबाव
विज्ञापन
बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करते श्रद्धालु ।
वृंदावन (मथुरा)। बीते लगभग छह माह से ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में हो रही भीड़ का दबाव शनिवार को कम दिखाई दिया। मंदिर तक पहुंचने में भक्तों को आसानी हुई और आराम से आराध्य के दर्शन किए। भीड़ का दबाव कम होने के पीछे भीषण सर्दी और कोहरे का माना जा रहा है।
हर शनिवार और रविवार को ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में होने वाली भारी भीड़ का दबाव कुछ कम हुआ है। शनिवार को मंदिर में भीड़ में कमी दिखाई दी। मंदिर तक पहुंच मार्ग भी कुछ खाली दिखाई दिए। पुलिस को भी मंदिर के लिए आने वाले भक्तों की लाइन लगवाने में कोई परेशानी नहीं हुई।
भीड़ कम रही तो पुलिस को लाइन लगवाने की जरूरत नहीं पड़ी। मंदिर की गलियों में जरूर पुलिस ने भक्तों की लाइन लगवाई और मंदिर के गेट नंबर दो और तीन पर भक्तों को रोक रोककर मंदिर में प्रवेश दिया गया। वहीं निकास गेट पर भी भीड़ कम दिखाई दी। हालांकि शाम को मंदिर में भीड़ जरूर बढ़ गई। मंदिर में भीड़ का दबाव कम होने के पीछे भीषण सर्दी और कोहरे को बताया जा रहा है।