{"_id":"60e1bb818ebc3ec1f80a8dd4","slug":"mathura-crowd-gathered-in-dwarkadhish-temple-kovid-rules-were-ignored-mathura-news-agr498452497","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा : द्वारिकाधीश मंदिर में उमड़ी भीड़, कोविड नियमों की हुई अनदेखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा : द्वारिकाधीश मंदिर में उमड़ी भीड़, कोविड नियमों की हुई अनदेखी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। द्वारिकाधीश मंदिर में रविवार को कोविड-19 के सभी नियम तार-तार हो गए। मंदिर में भारी भीड़ और नियमों की अनदेखी हुई। आम श्रद्धालु ही नहीं मंदिर के कर्मचारी भी कोविड-19 के नियमों की अनदेखी करते दिखे। अपने आराध्य के दर्शन की अभिलाषा में श्रद्धालु सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना भी भूल गए।
रविवार को वीकली लॉकडाउन के दिन द्वारकाधीश मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। राजभोग के दर्शन में मंदिर से लेकर विश्राम घाट तक श्रद्धालुओं की लाइन लगी हुई थी। दर्शन खुलते ही भीड़ मंदिर में प्रवेश कर गई। मंदिर में श्रद्धालुओं के हाथ सैनिटाइज कराकर और थर्मल स्कैनिंग करके ठाकुरजी के दर्शन के लिए भेजा जा रहा था, लेकिन बहुत से श्रद्धालुओं के मास्क नहीं लगा हुआ था। इधर, मंदिर में प्रसाद देने वाला कर्मचारी ने ही मास्क नहीं लगा रखा था।
मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ आने वाले खतरे से अनजान दिखी। मंदिर के कर्मचारी भीड़ को नियंत्रित और कोविड-19 नियमों का पालन कराने से दूर दिखे। मंदिर के मीडिया प्रभारी ने कहा कि कोविड-19 नियमों का पालन कराने के लिए प्रबंधन संकल्पित है। अगर कोई कर्मचारी नियमों की अनदेखी करता है कार्रवाई की जाएगी।