फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Construction of road between Mathura to Govardhan started

मथुरा: मथुरा से गोवर्धन के बीच मार्ग का निर्माण कार्य शुरू

Sun, 04 Jul 2021 06:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 06:42 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Construction of road between Mathura to Govardhan started
मथुरा। जिले की प्रमुख सड़क परियोजना मथुरा-गोवर्धन-डीग रोड का अटका निर्माण शुरू कर दिया गया। सड़क निर्माण में आड़े आ रहे पेड़ों को काटने की वन विभाग व एनजीटी की अनुमति जल्द ही पीडब्ल्यूडी को मिल जाएगी। इसकी औपचारिकताएं पूरी कर जमीन चिह्नित कर पीडब्ल्यूडी ने वन विभाग को सौंप दी है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड की यह परियोजना अखिलेश सरकार में स्वीकृत हुई थी। इसमें हाईवे के गोवर्धन चौराहे से गोवर्धन और डीग रोड पर राजस्थान बार्डर तक करीब 25.6 किमी सड़क का फोरलेन निर्माण होना है। इसके लिए तत्कालीन सरकार ने स्वीकृति के साथ 19 करोड़ और बाद में करीब 4.5 करोड़ रुपये भी आवंटित किए थे। इससे छिटपुट काम हुआ तो पर्यावरणीय अनुमति के अभाव में वन विभाग ने काम रुकवा दिया था।
विज्ञापन

इसके निर्माण को वन विभाग को संरक्षित भूमि और कटने वाले करीब चार हजार पेड़ों के दस गुने पौधरोपण के लिए भूमि पीडब्ल्यूडी द्वारा दी जानी थी। इसके लिए तहसील महावन की मादौर ग्राम पंचायत में भूमि चयनित कर वन विभाग को सौंप दी है। अब विभाग ने सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, करीब 10 वर्ष पूर्व बनी यहां की सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है।
मथुरा गोवर्धन होकर राजस्थान सीमा तक लगभग 25 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। पेड़ों की कटाई की स्वीकृति भी शीघ्र मिल जाएगी।
- सनसवीर सिंह, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed