फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Congress will train workers from tomorrow

मथुरा: कांग्रेस कल से देगी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण

Thu, 02 Sep 2021 08:26 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 08:26 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Congress will train workers from tomorrow
मथुरा। कांग्रेस द्वारा कार्यकर्ताओं की कार्यशैली को और धारदार बनाने के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर कृष्णानगर के खंडेलवाल सेवा सदन में चार से पांच सितंबर तक चलेगा। शिविर में राष्ट्रीय तथा प्रदेश स्तरीय कांग्रेस पदाधिकारीगण मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

शिविर की शुरूआत चार सितंबर सुबह 8 बजे से होगी, जो सायं 5 बजे तक चलेगा। शिविर में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सह प्रभारी पश्चिम यूपी रोहित चौधरी मुख्य अतिथि रहेंगे। पूर्व सीएलपी लीडर प्रदीप माथुर, महेश पाठक वरिष्ठ कांग्रेस नेता, अनिल यादव प्रदेश महासचिव, योगेश तालान प्रदेश सचिव मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

शिविर की जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर की मुहिम राष्ट्रीय महासचिव और प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के नेतृत्व में चल रही है। प्रदेश भर में सभी जिलों में कांग्रेस का पदाधिकारियों को प्रशिक्षित करने का कार्यक्रम प्रशिक्षण से पराक्रम महाअभियान लगातार जारी है। इस महाअभियान में 700 प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिनमें 2 लाख पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रदीप माथुर ने बताया है कि अब तक उत्तर प्रदेश के 42 जनपदों में प्रशिक्षण से पराक्रम महा अभियान पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed