{"_id":"6134d67c8ebc3e7a17773174","slug":"mathura-congress-is-busy-preparing-the-winning-army-for-the-assembly-elections-mathura-news-agr5064238126","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: कांग्रेस विधानसभा चुनाव के लिए विजयी सेना तैयार करने में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: कांग्रेस विधानसभा चुनाव के लिए विजयी सेना तैयार करने में जुटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा विजयी सेना के रूप में नया संगठन तैयार किया जा रहा है। इसी शुरूआत प्रशिक्षण शिविर से हो गई है। हालांकि इसे बहुत गोपनीय रखा जा रहा है लेकिन पार्टी स्तर के सूत्रों के अनुसार मात्र दो माह में प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर विजयी सेना का अध्यक्ष तैयार किया जाएगा और पार्टी की नेता प्रियंका गांधी सीधे संवाद भी करेंगी।
आगामी विधानसभा चुनावों में अपनी स्थिति को मजबूत करने में जुटी पार्टी द्वारा संगठन को नए सिरे से मजबूत करने के लिए विधानसभा चुनावों में काम करने वाली विजयी सेना का गठन किया जा रहा है। संगठन की जानकारी पार्टी द्वारा भेजे गए प्रशिक्षुओं ने खंडेलवाल सेवा सदन में आयोजित कार्यक्रम में दी। वहीं पार्टी हाईकमान ने इसके निर्देश सीधे-सीधे तौर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा एडवोकेट को दिए हैं और दो माह के अंदर ग्राम पंचायत स्तर पर विजयी सेना का संगठन तैयार करने को कहा है।
विजयी सेना को प्रशिक्षित करने के लिए प्रदेश स्तर पर तकनीकी जानकारों की टीम तैयार की है। प्रशिक्षण काल में ही इन पदाधिकारियों को सोशल मीडिया पर प्रचार करने तथा जनहित में इसका प्रयोग करने की जानकारी दी जाएगी। जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा ने बताया कि हम जल्द ही विजयी सेना बनाकर जनपद के संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।