{"_id":"6136202a8ebc3e7a2b18d439","slug":"mathura-congress-claims-disease-outbreak-in-more-than-12-villages-mathura-news-agr5065401154","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: कांग्रेस का दावा: 12 से अधिक गांवों में बीमारी का प्रकोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: कांग्रेस का दावा: 12 से अधिक गांवों में बीमारी का प्रकोप
विज्ञापन
कोह गांव में जानकारी जुटाते कांग्रेसी।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। केवल फरह के गांव कोह में ही नहीं जनपद के करीब 12 से ज्यादा गांव के लोग डेंगू, बुखार तथा अन्य बीमारियों की चपेट में हैं। इन गांवों भाजपा सरकार की स्वास्थ्य सेवाएं नाकाफी हैं। जिसके चलते लोग परेशान हैं। सोमवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा तथा अन्य पदाधिकारियों से कांफ्रेंस की और निर्देश दिए कि वह इन गांवों में जाकर ग्रामीणों की मदद करें।
प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा टीम सहित पहले जिला अस्पताल पहुंचे जहां पर उन्हें सीएमएस डॉ. मुकुंद बंसल तथा डॉ. अमन बंसल ने बताया कि जिला अस्पताल में कुल 50 मरीज भर्ती हुए, जिनमें से 19 डेंगू संक्रमित थे। इन मरीजों में से 13 जचौंदा, 12 कोह और 6 मरीज पिपरौठ के थे। जिलाध्यक्ष ने जिला अस्पताल में भर्ती पिंकी निवासी डीग गेट व बाबू व अन्य से मुलाकात की। डॉ. भूदेव ने बताया कि 29 मरीज सीएमओ द्वारा भर्ती कराए गए। 48 मरीज अन्य प्रकार का बुखार तथा एक मरीज जापानी बुखार से पीड़ित था।
जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा ने बताया कि फरह के कोह, पिपरोठ, मजीदपुर, गोपालपुर गोदपुर, मथुरा ब्लाक में जचौंदा, जुनसुटी छाता के रूप नगर फूल गढ़ी, चौमुंहा, तूमौला, विभावली, बल्देव के दंघेटा नौहझील में नावली और बिजऊ में सर्वाधिक बीमारी फैल रही है। सोमवार को कोह पिपरोठ तथा दघेंटा गए और वहां के हालात जाने। वह डीएम से मुलाकात कर ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं दिलाने की मांग करेंगे।