फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Complaint to Chief Minister regarding sale of egg meat in Vrindavan

मथुरा: वृंदावन में अंडा मांस की बिक्री की शिकायत मुख्यमंत्री से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Complaint to Chief Minister regarding sale of egg meat in Vrindavan
वृंदावन (मथुरा)। वृंदावन शहर में अंडा व मांस की बिक्री को लेकर भले ही नगर निगम प्रशासन और पुलिस गंभीर न हो, लेकिन संतों और हिंदूवादियों ने यहां के हालातों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया है। इधर, वृंदावन पुलिस ने कई लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है और मुनादी कराकर अंडा मांस की बिक्री करने वालों को चेतावनी दी है।
विज्ञापन

वृंदावन के प्रतिबंधित क्षेत्र में अंडा मांस की बिक्री का वीडियो वायरल होने का अमर उजाला में खबर छपने के बाद नगर निगम और पुलिस प्रशासन में अफरातफरी है। पुलिस ने कई लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है, लेकिन नगर निगम प्रशासन अभी गहरी नींद में सोया है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासंघ के ब्रजमंडल महामंत्री पं. अमित भारद्वाज ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्वीट करके वृंदावन के प्रतिबंधित क्षेत्र में अंडा और मांस की बिक्री, पशु कटान होने की वायरल वीडियो, अमर उजाला की खबर व फोटो भेजी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के संज्ञान में डाला गया है कि कैसे मथुरा-वृंदावन नगर निगम की अनदेखी और पुलिस चौकी नाक के नीचे यह कारोबार चल रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से शीघ्र समाधान की मांग की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से संभावित दौरे पर नगर निगम और पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराया जाएगा।

वहीं, श्रीमद्भागवत कथा आयोजन समिति के सदस्य शिवओम शास्त्री ने भी इस मुद्दे को उठाते हुए मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित किया है। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष पंडित दुष्यंत शर्मा और महानगर अध्यक्ष श्याम शर्मा ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed