फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: CM Yogi coming to Mathura again

मथुरा: फिर मथुरा आ रहे सीएम योगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
Mathura: CM Yogi coming to Mathura again
मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन से पूर्व निरीक्षण करते नगर आयुक्त अनुनय झा।
मथुरा। एक बार फिर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ मथुरा आ रहे हैं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद गोपाल की भूमि में मुख्यमंत्री का यह दौरा गोपाष्टमी से एक दिन पहले होने जा रहा है । यहां मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा आयोजित कुंभ मेला परिसर में ब्रज रज उत्सव का शुभारंभ 10 नवंबर को करेंगे। इस दौरान ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बोर्ड बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
विज्ञापन

भगवान राम और कृष्ण के प्रति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भक्ति किसी से छुपी नहीं है। अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में उन्होंने श्रीराम और श्रीकृष्ण की जन्मभूमि अयोध्या और मथुरा के सर्वाधिक दौरे किए हैं। इसमें भी ब्रज के प्रति उनका अनुराग देखते ही बन रहा है। यहां होली हो जन्माष्टमी या फिर अन्य उत्सव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभी में अपनी सहभागिता की है। कार्तिक मास में पहली बार आयोजित होने जा रहे ब्रज रज उत्सव में मुख्यमंत्री सहभागिता करने जा रहे हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा शुरू किए गए इस उत्सव का सीएम आदित्यनाथ 10 नवंबर को उद्घाटन करेंगे। परिषद के सीईओ नगेंद्र प्रताप ने बताया कि वृंदावन स्थित कुंभ क्षेत्र में आयोजित हो रहे ब्रज रज उत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री करेंगे। यहां केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्रालय की हुनर हॉट और केंद्रीय टैक्सटाइल के शिल्प मेला का निरीक्षण भी करेंगे। वृंदावन के पर्यटन सुविधा केंद्र पर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बोर्ड बैठक भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन तैयारी में जुटा
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। रविवार को डीएम नवनीत चहल और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने तैयारियों की समीक्षा की। यातायात का प्लान, मजिस्ट्रेट तैनाती, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ रणनीति बनाई। मेला स्थल का निरीक्षण भी किया। डीएम ने बताया कि ब्रज रज उत्सव में मुख्यमंत्री के आगमन की संभावनाओं को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। अभी अधिकृत कार्यक्रम नहीं आया है।
नगर निगम ने हेलीपैड और कुंभक्षेत्र का किया निरीक्षण
उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा आयोजित होने वाले ब्रजरज महोत्सव, अक्षय नवमी और देवोत्थान एकादशी पर परिक्रमार्थियों की सुविधाओं के लिए रविवार को नगर आयुक्त अनुनय झा ने टीम के साथ स्थल का निरीक्षण किया।

नगर आयुक्त ने पवन हंस हैलीपैड का निरीक्षण कर वीआईपी आगमन की व्यवस्थाओं को परखा। अटल्ला चुंगी से केशीघाट तक परिक्रमा मार्ग एवं संपूर्ण कुंभ मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। परिक्रमा मार्ग एवं कुंभ मेला क्षेत्र की समुचित सफाई व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, मोबाइल टॉयलेट, सड़क पैचवर्क, प्रकाश व्यवस्था को नोडल अधिकारी नामित करते हुए जिम्मेदारियों सौंपी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed