फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Christmas preparations begin at Methodist Church in Vrindavan

मथुरा: वृंदावन के मेथोडिस्ट चर्च में क्रिसमस की तैयारियां शुरु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 07:48 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Christmas preparations begin at Methodist Church in Vrindavan
वृंदावन में मेथाडिस्ट चर्च में रंगाई पुताई का काम करते कारीगर। - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। तीर्थ नगरी वृंदावन के एक मात्र पुराने चर्च में क्रिसमस की तैयारियां शुरू हो गई हैं। चर्च का जीर्णोद्धार के साथ-साथ रंगाई-पुताई का काम चल रहा है। वहीं, वृंदावन के ईसाई परिवारों में क्रिसमस डे को लेकर खासा उत्साह बना हुआ है। ईसाई परिवार के लोग बाजारों में खरीदारी करने में लगे हैं।
विज्ञापन

वृंदावन में मथुरा दरवाजा स्थित लगभग 90 वर्ष पुराने सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च में इन दिनों क्रिसमस की तैयारियां जोरों पर हैं। हालांकि चर्च में 25 दिसंबर को ही क्रिसमस का त्योहार मनाया जाएगा, लेकिन यहां रहने वाले ईसाई परिवारों में 23 दिसंबर से कार्यक्रम शुरू होंगे।
विज्ञापन

चर्च के वरिष्ठ सदस्य विक्टर मैसी ने बताया कि 23 दिसंबर से ही घरों में ईसा मसीह के जन्म की खुशी में गीत गाए जाएंगे और एक दूसरे को बधाइयां देने का क्रम शुरू होगा। 25 दिसंबर को क्रिसमस के दिन प्रार्थना सभा का आयोजन होगा। उन्होंने बताय कि यहां रहने वाले लगभग 8 से 10 परिवारों के घरों में क्रिसमस की तैयारियां शुरू हो गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed