फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Christmas celebrated with enthusiasm, enthusiasm in the city of Dharma

मथुरा: धर्म नगरी में उत्साह, उमंग के साथ मनाया गया क्रिसमस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Christmas celebrated with enthusiasm, enthusiasm in the city of Dharma
एक-दूसरे को केक खिलातीं युवतियां।
मथुरा। धर्मनगरी में प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिवस क्रिसमस को उत्साह, उमंग और हर्ष के साथ मनाया गया। सभी चर्च में विशेष प्रार्थना सभाएं की गईं। लोगों ने एक-दूसरे को प्रभु यीशु के जन्म दिवस की शुभकामनाएं दीं। क्रिसमस की खुशियां आपस में बांटीं।
विज्ञापन

क्रिसमस के दिन शनिवार को प्रात: नौ बजे सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई। रेव्ह पंकज इंद्रजीत ने क्रिसमस का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जब यीशु मसीह के जीवन पर हम नजर डालते हैं तो पाते हैं कि उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के गरीब और बेसहारा लोगों के लिए अर्पित कर दिया। प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिवस क्रिसमस को पूरी दुनिया में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
विज्ञापन

इस मौके पर सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च में बड़ी संख्या में लोग विशेषकर ईसाई समुदाय शामिल हुआ। यहां सद्भावना फाउंडेशन के अध्यक्ष मनीष दयाल ने समस्त ब्रजवासियों को क्रिसमस की बधाई देते हुए कहा कि प्रभु यीशु मसीह ने अपने जीवन के माध्यम से संदेश दिया कि ईश्वर हमेशा हमारे साथ रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार सीएनआई चर्च कैंट में रेव्ह कृपाल सिंह के निर्देशन में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा क्रिसमस हमें नफरत त्याग कर मानवता के प्रति अगाध प्रेम का संदेश देता है। सैक्रेड हार्ट चर्च में फादर फिलिप कोरिया ने प्रार्थना कराई और क्रिसमस का संदेश दिया। बी लाल, पीपी चंद, अनिल मौरिस, माग्रेट, जैरेश, सुदीप, आशु फ्लिंट, अमन, गोल्डी दास, अंकिता, प्रियंका, हिमांशु, रवनीत, मधु मसीह, मौली सोलोमन, विशाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed