फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Choudhary Charan Singh remembered on his birth anniversary

मथुरा: जयंती पर याद किए गए चौधरी चरण सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 08:51 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Choudhary Charan Singh remembered on his birth anniversary
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते पूर्व विधायक ठाकुर तेजपाल सिंह
मथुरा। कलक्ट्रेट स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर बृहस्पतिवार को उनके अनुयायियों ने माल्यार्पण किया। प्रतिमा के समक्ष हवन पूजन भी किया गया। जिला प्रशासनिक अधिकारियों ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

रालोद जिलाध्यक्ष बाबूलाल प्रमुख के नेतृत्व में प्रतिमा के समक्ष हवन-यज्ञ किया गया। प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। हवन यज्ञ में पूर्वमंत्री ठा. तेजपाल सिंह, जगपाल सिंह, सुरेश भगत, वरिष्ठ नेता योगेश नौहवार, जयवीर सिंह, राजेंद्र सिकरवार, रविंद्र नरवार, भगत सिंह जादौन, नरेंद्र सिंह, कुंवर नरेंद्र सिंह, डॉ. अशोक अग्रवाल, उमेश चौधरी, बबीता देवी, हरवीर चौधरी, गौरव मलिक, सरदार सिंह, योगेश द्विवेदी, चेतन मालिक, डॉ. यशपाल सिंह आदि थे।
विज्ञापन

सपा के देवीपुरा स्थित कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 11९वीं जयंती किसान दिवस के रूप में मनाई गई। ठाकुर मुकेश सिंह सिकरवार ने विचार रखे। इस दौरान रमेश पंडित, ठाकुर विष्णु, ठाकुर नरेंद्र सिंह राघव, रिंकू ठाकुर, डॉ. वीरेंद्र सिंह, कृष्णा चौधरी, हेमंत शर्मा, लोकेश राघव, कृष्ण मुरारी, कौशिक पटेल, चंद्रपाल सिंह धनगर, रणवीर सिंह चाहर, देवकीनंदन सिकरवार आदि लोगों ने चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. आंबेडकर सामाजिक अधिकार मंच डीग गेट पर ताराचंद प्रधान की अध्यक्षता में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। संचालन मंच अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने किया। संरक्षक ताराचंद प्रधान, मोहन सिंह कर्दम, त्रिलोकीनाथ कर्दम, सूरज पाल सिंह दरोगा, पंचम सिंह आजाद एडवोकेट, मेराज अली, विजय सिंह, जिला संयोजक सोनू लंबरदार, मुस्तकीम कुरैशी, महानगर अध्यक्ष किशोर बघेल, महानगर संयोजक डॉ. अमर सिंह, राहुल पंकज, अशोक कुमार, साकिर हुसैन, टीकम सिंह, दिगंबर सिंह, सत्यवीर सिंह, कमल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
कृष्णा नगर बिजलीघर निकट 415 दिन से संचालित धरनास्थल पर किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उन्हें भावांजलि दी गई। लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी

के जिला अध्यक्ष रमेश सैनी एवं चित्रसैन मौर्या, लुकेश कुमार राही ने विचार रखे। इंजी राहुल सागर, ब्रजलाल कामरेड, ओमप्रकाश माहौर, देवेंद्र कुमार, रोहतास बोरा, विक्रांत सिंह, चित्रसेन मौर्य, लक्ष्मण सिंह बौद्ध, भारत चंदेल, जितेंद्र बाजना, नरेश कुमार, महेंद्र पाल, सौदान, हातिम सिंह आदि ने श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed