{"_id":"6203ce7e7cde38497426bd82","slug":"mathura-challan-of-land-closure-of-congress-general-secretary-mathura-news-mtr5129603132","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: कांग्रेस महासचिव की लैंड क्लूजर का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: कांग्रेस महासचिव की लैंड क्लूजर का चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बुधवार को मथुरा में रोड शो के लिए आईं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी के काफिले में शामिल लैंड क्रूजर कार का यमुना एक्सप्रेसवे पर चालान हो गया।
प्रियंका गांधी करीब दो बजे वृंदावन के पवनहंस हैलीपेड पर हेलिकॉप्टर से पहुंची थीं। इससे कुछ समय पूर्व उनके काफिले में शामिल लैंड क्रूजर कार संख्या सीएचओ 1 बीआर 0027 यमुना एक्सप्रेसवे से मथुरा आ रही थी। तभी ओवरस्पीड के चलते दोपहर करीब 12:47 बजे गाड़ी का चालान हो गया।
एक्सप्रेसवे पर लगे ऑटोमैटिक सिस्टम से कार की स्पीड मापी गई तो यह तय मानक से अधिक 122 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की गई, जिसके चलते ओवर स्पीड पर उनकी गाड़ी का चालान काटा गया। इसका जुर्माना दो हजार रुपये रखा गया है।
विज्ञापन
हालांकि यह कार कॉटिनेंटल अर्थमूवर्स चंडीगढ़ के नाम दर्ज है। एसपी ट्रैफिक हरेंद्र कुमार ने बताया कि चालान उनके कार्यालय में दो दिन बाद आएगा।