{"_id":"619a6762fba5fa05fe6f805e","slug":"mathura-cdo-removed-water-from-the-fields-in-bachgaon-mathura-news-mtr508922212","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: बछगांव में सीडीओ ने निकलवाया खेतों से पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: बछगांव में सीडीओ ने निकलवाया खेतों से पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। बछगांव माइनर से किसानों के खेतों भरे पानी को लेकर किसान यूनियन के नेताओं द्वारा धरना-प्रदर्शन कर चेतावनी दिए जाने के बाद सीडीओ डॉ. नितिन गौड़ ने खुद बछगांव जाकर किसानों के खेतों से पानी निकलवाया। किसानों के खेतों से पानी निकालने के लिए सीडीओ सहित अन्य अधिकारियों ने भी पैसे जुटाए। किसान नेताओं ने भी अपना धरना स्थगित कर दिया।
सिल्ट सफाई का काम सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। इसी दौरान विगत दिनों अलीगढ़ से गंग नहर से पानी आ गया। यह पानी बछगांव में किसानों के खेतों में भर गया। इससे परेशान किसानों की समस्या को देखते हुए किसान यूनियन के नेता राज कुमार तोमर ने धरने की धमकी दी। धमकी को देखते हुए रविवार को सीडीओ प्रभारी जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ खुद बछगांव पहुंचे और ट्रैक्टर पर जाकर किसानों के खेतों का पानी देखा। साथ ही खुद व अन्य अधिकारी किसान नेता राज कमार तोमर के सहयोग से धनराशि जुटा कर खेतों से पानी निकालने के लिए डीजल का इंतजाम किया।
इसके बाद ग्रामीणों ने खेतों के पानी को ड्रेन तक पहुंचाया। सीडीओ ने बताया कि उन्होंने किसानों के खेतों से पानी निकालने के लिए रविवार को प्रयास किए हैं। कुछ हद तक किसानों के खेताें से पानी निकल सका है। हमारे पास इस प्रकार से खेतों से पानी निकालने के लिए कोई फंड नहीं होता, इसीलिए यह धनराशि हमने आपस व किसान यूनियन के नेता राज कुमार तोमर के सहयोग से जुटाई थी।