फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Cash and jewelery worth Rs 13.6 lakh stolen from ex-serviceman's house

मथुरा: पूर्व सैनिक के घर से 13.6 लाख रुपये की नकदी और जेवरात चोरी

Mon, 23 Aug 2021 07:50 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 07:50 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Cash and jewelery worth Rs 13.6 lakh stolen from ex-serviceman's house
पूर्व सैनिक के घर मे हुई चोरी के बाद टूटा अलमारी का लॉक। - फोटो : MATHURA
मथुरा। मयूर विहार में पूर्व सैनिक के घर की खिड़की तोड़कर घुसे चोर 13.6 लाख रुपये की नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर गए। घर में घुसने से पहले चोरों ने सैनिक दंपती और कुत्ते को स्प्रे छिड़ककर बेहोश कर दिया। बराबर के कमरे में इत्मीनान से वारदात को अंजाम दिया। कोतवाली पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के 94 ए मयूर विहार निवासी आरबीएस चौहान पूर्व सैनिक हैं। 20 अगस्त को पूर्व सैनिक परिवार के साथ घर में सो रहा था, जबकि कुत्ता भी पास में था। देर रात पीछे के रास्ते रेलवे ग्राउंड से घर की खिड़की तोड़कर चोरों ने घर में प्रवेश किया। पूर्व सैनिक दंपती और कुत्ते को स्प्रे डालकर बेहोश किया। यहां रखी अलमारी को तोड़कर 2.60 लाख रुपये की नकदी और करीब 11 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। करीब डेढ़ घंटे तक बड़े ही इत्मीनान से चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया और चले भी गए।
विज्ञापन

सुबह जागने पर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद होने पर पूर्व सैनिक ने पीछे जाकर देखा तो दंग रह गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई। पूर्व सैनिक ने बताया कि उनकी बेटी पूजा भदौरिया के भी जेवरात भी यहीं रखे थे। उसके और पत्नी सीमा चौहान के जेवरात और नकदी चोरी हुआ है। सीओ सिटी वरुण कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की वारदात का जल्द खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री के आवास के पास हुई यह चोरी
प्रदेश के दुग्ध मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी का आवास भी मयूर विहार में है। कैबिनेट मंत्री के घर के आसपास सुरक्षा होने के बाद भी चोरों बड़ी वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे गए। लगातार शहर में हो रही वारदातों से पुलिस की सुरक्षा की पोल खुल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed